
जम गई स्टॉले, पहुंच गए लोग फिर भी क्यों किया पांच घंटे इन्तजार
चित्तौडग़ढृ. आरोग्य मेले का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे होना था। मेला स्थल पर उससे पहले ही स्टॉले सज गई। यहां परामर्श लेने के लिए लोगों का पहुंचना भी शुरू हो गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित उदयपुर संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का शुभारंभ नहीं हो पाया। कारण जिन जिला प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव को मेले का शुभारंभ करना था उनके पहुंचने में विलंब हो गया। मंत्री का करीब पांच घंटे इन्तजार होता रहा। शााम करीब 3.30 बजे जाटव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो आरोग्य मेले का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन करने वालों में पूर्व सांसद ताराचन्द्र भगोरा,जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ भी शामिल थे। मेले के पहले दिन भगवान धन्वन्तरी की पूजा अर्चना के बाद अर्ष-भगन्दर एवं आधुनिक रिसर्च इन आयुर्वेद के विषय में पेपर प्रस्तुती दी गई, डाँ. उदयभानु, डाँ. कामिनी कौशल के द्वारा प्रस्तुती दी गई । मेले में सुबह ७ से ८ बजे तक योगाभ्यास कराया गया।
मेले में लगभग 30 स्टाले लगाई गई। इनमें पंचकर्म, क्षारसुत्र, न्युरोथैरेपी, अग्निकर्म, वनौषधि प्रदर्षनी, पोस्टर प्रस्तुती के द्वारा आयुर्वेद की महता को प्रदर्शित किया गया । विभिन्न चिकित्सको द्वारा परामर्श एवं उपचार भी किया गया । योग के महत्व को भी स्टाँल एवं पोस्टर प्रस्तुति के द्वारा किया गया। संचालन डाँ. बालमुकुन्द भटृ ने किया। अतिथियों का आभार आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक बाबुलाल जैन एवं उपनिदेशक सतीशचन्द शर्मा ने आभार जताया।
Published on:
22 Feb 2019 10:59 pm
