19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगरपालिका वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार, भाजपा की हेमलता रहीं विजयी

नगरपालिका के वार्ड संख्या सात में हुए उप चुनाव में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने इसी वार्ड में पिछले चुनाव में हुई हार का तीन गुणा मतों के अंतर से जीत कर बदला ले लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
bari sadri councilor ward bypoll result

बड़ीसादड़ी। नगरपालिका के वार्ड संख्या सात में हुए उप चुनाव में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने इसी वार्ड में पिछले चुनाव में हुई हार का तीन गुणा मतों के अंतर से जीत कर बदला ले लिया।

उपचुनाव में भाजपा की हेमलता डांगी ने कुल पड़े 316 मत में से 258 मत प्राप्त किए। वहीं, कांग्रेस के मनोहरसिंह भाटी मात्र 57 वोटों पर समेट गए। डांगी 201 मतों से विजयी हुईं। एक मत नोटा को मिला। वार्ड के उप चुनाव को कांग्रेस ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना ताकत झोंक दी थी। इसके बावजूद सीट नहीं बचा पाई।

उल्लेखनीय है कि इसी वार्ड में नगरपालिका के आम चुनाव में भाजपा के हेमंत डांगी 62 मतों से हार गए थे। उपचुनाव में पार्टी ने हेमंत की पत्नी हेमलता को टिकट देकर दांव खेला।

कांग्रेस को लगातार दूसरा झटका
इसी वर्ष 27 मार्च को नगरपालिका अध्यक्ष के उप चुनाव में कांग्रेस का पूर्ण बहुमत में होने के बावजूद भाजपा के विनोद कंठालिया ने जीत दर्ज की थी। कुल 25 पार्षदों में से कांग्रेस के 13, भाजपा के 10 व एक निर्दलीय पार्षद होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी को 8 मत ही मिले थे।


बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग