5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिसूचना जारी होने से पहले ही नामांकन भरने का पूर्वाभ्यास

लोकसभा चुनाव में चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया विधिवत रूप से ूमंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी लेकिन उससे पहले रविवार को ही कलक्ट्रेट में चुनावी नजारा दिखा। तीन वाहनों के काफिले में अपने समर्थकों के साथ आए शिव सिंह शेखावत ने चितौडग़ढ़ लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किया।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

अधिसूचना जारी होने से पहले ही नामांकन भरने का पूर्वाभ्यास



चित्तौडग़ढ़. लोकसभा चुनाव में चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया विधिवत रूप से ूमंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी लेकिन उससे पहले रविवार को ही कलक्ट्रेट में चुनावी नजारा दिखा। तीन वाहनों के काफिले में अपने समर्थकों के साथ आए शिव सिंह शेखावत ने चितौडग़ढ़ लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किया। शेखावत वास्तविक प्रत्याशी नहीं थे बल्कि असल में नामांकन भरने का आधिकारिक कार्य शुरू होने से पहले रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया एवं औपचारिकताओं के बारे में पूर्वाभ्यास का आयोजन किया। प्रशासनिक स्तर पर पूर्वाभ्यास में दिखावटी प्रत्याशी कोई राजनेता नहीं बल्कि चित्तौडग़ढ़ के नाायब तहसीलदार शिवसिंह शेखावत थे। उन्होंने नामांकन भरने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर की देखरेख में अभ्यास किया। किस प्रकार वाहनों का काफिला कलक्ट्रेट गेट में प्रवेश करेगा। वाहनों की संख्या तीन से अधिक नहीं होनी चाहिए, कलक्ट्री के मुख्यद्वार के अन्दर प्रत्याशी के साथ चार से ज्यादा समर्थक नहीं आए। मुख्य द्वार इतना ही खुला रहे कि उसमें होकर एक व्यक्ति ही आ-जा सकें।
रिटर्निंग अधिकारी ने शपथ दिलाई
पूर्वाभ्यास कार्य के तहत प्रत्याशी बने नायब तहसीलदार शिवसिंह शेखावत ने चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी शिवांगी स्वर्णकार के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान उनके साथ समर्थक के रुप में सुरेन्द्र सांचौरा, अभय कुमार तलेसरा, बद्रीप्रसाद जागेटिया एवं अनिल धोबी मौजूद थे।
रिटर्निंग अधिकारी ने आवश्यक जांच कार्रवाई पूरी करके प्रत्याशी बने नायब शेखावत को निर्धारित प्रारूप में तय शपथ दिलाई। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार कलाल, अतिरिक्त कलक्टर विनय पाठक, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग