27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने उछाली बुजुर्ग की पगड़ी, वीडियो वायरल, सियासत शुरू

जिले के बेगूं से विधायक और कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बिधूड़ी एक बुजुर्ग की पगड़ी को लात मारकर उछालते दिख रहे हैं।

3 min read
Google source verification
Begun MLA Congress Rajendra Singh Bidhuri Video Viral

चित्तौड़गढ़। जिले के बेगूं से विधायक और कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बिधूड़ी एक बुजुर्ग की पगड़ी को लात मारकर उछालते दिख रहे हैं। वीडियो करीब दो साल पुराना बताया जा रहा है। चुनावी दौर में यह सामने आया है और वायरल हो रहा है। इस संबंध में बिधूड़ी से सम्पर्क नहीं हो पाया है। वहीं, इस वीडियो को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। बता दें, बिधूड़ी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं।

पैरों में रखी पगड़ी लात मार कर उछाली
वीडियो में दिख रहा है कि बिधूड़ी के पास एक बुजुर्ग आता है और अपनी पगड़ी उनके पैरों में रखकर घुटनों के बल हाथ जोड़ कर बैठ जाता है। विधायक अपशब्द कहते हुए उसकी पगड़ी को लात मारकर उछाल देते हैं। फिर बुजुर्ग खड़े होकर एक कागज निकालकर विधायक को दिखाता है। विधायक और पास में खड़े लोग कुछ बोलकर चले जाते हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा बुजुर्ग बेगूं के गंदेलिया निवासी लोभीराम गुर्जर है।

अब बुजुर्ग ने जारी किया वीडियो
इस वीडियो के वायरल होने के बाद बुजुर्ग ने अपने पुत्र मुकेश गुर्जर के साथ एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वे अपनी आपबीती सुना रहे हैं। वीडियो में वे बता रहे हैं कि बेटे की नौकरी को लेकर विधायक से मिले थे। उन्होंने समाज के उनका साथ देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : भाजपा कार्यालय पर दावेदार समर्थकों का जमकर विरोध, पीछे के गेट से घुसे नेता, बुलाना पड़ा पुलिस बल

शुरू हुई राजनीति
उधर, इस पुराने वीडियो को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट (ट्वीट) किया है। पात्रा ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

सुर्खियों में रहते हैं बिधूड़ी
- विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी को गत वर्ष बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी थी। बिधूड़ी का कहना है कि 27 जून 2022 को शाम 7:45 बजे उनके पास कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वे डोडा पोस्ट के खिलाफ ज्यादा बोलते हैं। अब बोलना बंद नहीं किया तो 1 महीने के अंदर हत्या कर दी जाएगी।

- बिधूड़ी रीट परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सवाल उठाने के कारण भी सुर्खियों में रहे थे। 2022 में उन्होंने रीट में हुई धांधली को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। इसे लेकर विधुड़ी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे कह रहे हैं कि रीट प्रकरण की जांच सीबीआई से क्यों नहीं करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने मंत्री के जेल जाने से डर रहे हैं।

- साथी नेताओं पर भी बिधूड़ी ने निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि चित्तौडग़ढ़ से कांग्रेस का जो नेता 50 हजार से चुनाव हार गया। उसे राज्यमंत्री बना दिया। उनका इशारा धरोहर प्राधिकरण के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत की ओर था। उन्होंने आगे कहा था कि हम चुनाव नहीं जीतेंगे तो आप मुख्यमंत्री नहीं बन पाओगे।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023 : लाल डायरी में क्या लिखा है? मल्लिकार्जुन खड़गे ने बता दिया पूरा सच

- पुलिस इंस्पेक्टर को अपशब्द कहने को लेकर भी बिधूड़ी विवाद में रहे थे। मार्च 2022 में भैंसरोडगढ़ थाना एसएचओ संजय गुर्जर को कथित रूप से मोबाइल पर अपशब्द कहे थे। यह ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, न्यायालय ने गुर्जर के दावे और पुलिस जांच को खारिज कर दिया था।

कौन हैं बिधूड़ी
करीब 61 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिधूड़ी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। तुगलकाबाद दिल्ली निवासी बिधूड़ी बेगूं विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने हैं। 2008 में जीत के बाद 2013 में चुनाव हार गए थे। वर्ष 2018 में फिर से विधायक बने हैं।