
किराणा व्यापारी के गले से सोने की चेन छीन ले गए बाइक सवार
-मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस जाप्ता
चित्तौडग़ढ़
शहर के प्रताप नगर क्षेत्र में रविवार रात बाइक पर आए दो बदमाश दुकान के बाहर खड़े किराणा व्यापारी के गले में पहनी सोने की चेन छीन ले गए।
जानकारी के अनुसार किराणा व्यवसायी अम्बालाल पुत्र वर्दीचंद सोलंकी रविवार रात प्रताप नगर स्थित अपनी किराणे की दुकान के बाहर खड़ा था, तभी बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक व्यापारी के गले में पहनी डेढ तोला वजनी सोने की चेन झपट ली। बाद में दोनों बदमाश बाइक पर फरार हो गए। व्यापारी के चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचाना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखदेव जांगिड़, सदर थाने से उप निरीक्षक रोशनलाल मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने आस पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों मेें फुटेज खंगाले। व्यापारी की रिपोर्ट पर सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Published on:
01 Jul 2019 05:04 am
