4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिलेबस से जौहर हटाकर दुर्ग का चित्र लगाने के मामले ने पकड़ा तूल, सांसद—विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

फिर जौहर का चित्र नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
2 min read
Google source verification
BJP MP and MLA threaten to protest on syllabus change in 8th books

BJP MP and MLA threaten to protest on syllabus change in 8th books

चित्तौड़गढ़। राज्य में कक्षा 8 की अंग्रेजी की किताब से जौहर ( Rani Padmavati Johar ) का चित्र हटा कर दुर्ग का चित्र लगा देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जौहर स्मृति संस्थान चित्तौड़गढ़ ने राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा ( Govind Singh Dotasara ) के उस बयान पर भी विरोध जताया है जिसमें उन्होंने 'सती प्रथा ( sati pratha in hindi ) बैन होने के कारण बेटियों को जौहर करना नहीं सिखा सकते' की बात कही थी। संस्थान के अध्यक्ष तख्तसिंह सोलंकी ने कहा कि शिक्षा मंत्री को जौहर और सती के अंतर को समझना होगा। संस्थान ने पुस्तक में फिर जौहर का चित्र नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


सांसद और विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी
इधर मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और यूपी में प्रचार में लगे चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने भी बयान जारी कर जौहर का चित्र पुस्तक से हटाने को राजस्थान और मेवाड़ के गौरवमय इतिहास से छेड़छाड़ बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें कि राज्य में सरकार बदलने के साथ सरकारी स्कूलो में पाठ्यक्रम फिर से बदलाव का दौर शुरू हो गया है। अकबर के बाद अब सावरकर, महाराणा प्रताप, रानी पद्मावती पर विवाद छिड़ गया है।

एक दिन पहले जहां पूर्व विधायक दीयाकुमारी व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भिड़े थे, वहीं बुधवार को भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, पूर्व विधायक दीया कुमारी ने ट्वीट पर कई टिप्पणियां पाठ्यक्रम को लेकर की। इसका जवाब शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने टिवट्र पर ही दिया।

कक्षा बारहवीं की गणित की किताब पर आपत्ति का कारण बताते हुए कहा कि इसमें गलतियों की भरमार बताई गई है। इसे पढ़कर पकौड़े तलने वाले ही तैयार होंगे।

20 वर्ष पुरानी जंग
1998 में कांग्रेस सरकार ने किताबों पर बिजली बचाओ, पानी बचाओ के नारे के साथ मुख्यमंत्री का फोटो लगा दिया था। 2003 में भाजपा सरकार ने फोटो हटा दिया।

कांग्रेस में ये परिवर्तन
सावरकर : दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में पाठ 3 में सावरकर से जुड़़े अंश में बदलाव किए गए हैं।
जौहर का चित्र हटाया : आठवीं कक्षा की अंग्रेजी की किताब में जौहर का चित्र हटाया गया है।

भाजपा सरकार में ये...
स्कूल की किताबों में अकबर के आगे से महान शब्द हटाया था।
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की जगह सरदार पटेल की तस्वीर
वीडी सावरकर, श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया शामिल।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग