6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा को एक और झटका, अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद इन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ

Rajasthan Election 2018: Ashok Gehlot से मुलाकात के बाद भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली...
less than 1 minute read
Google source verification
BJP

चित्तौडगढ़़। rajasthan election 2018 से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती देवी झाला (Bhagwati Devi Jhala) ने भाजपा पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। चित्तौडगढ़़ में भगवती देवी झाला ने पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot से मुलाकात के बाद भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली। इस तरह से एक के बाद एक पार्टी के कार्यकर्ताओं और समथकों का भाजपा को छोडऩा पार्टी के हित में सही नहीं माना जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर...मानवसंसाधन मंत्री बोले- राममंदिर भाजपा का स्थाई मुद्दा
विधानसभा चुनाव में नेताओं की सक्रियता बढ़ी है, वैसे ही भाजपा फिर से राममंदिर का राग अलापने लगी है। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री ने शनिवार को कोटा में पत्रकारों से कहा, राममंदिर उनका स्थाई मुद्दा है, लेकिन यह चुनाव का नहीं आस्था से जुड़ा मुद्दा है। रामजन्मभूमि पर रामंदिर होना चाहिए, इसमें भाजपा की भूमिका है। वहीं कांग्रेस यह चाहती है कि वहां राममंदिर नहीं होना चाहिए। क्या मंदिर निर्माण इस सरकार के कार्यकाल में हो जाएगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा, अभी कोर्ट के निर्णय का इंतजार है। कांग्रेस की ओर से दिए गए आरोप पत्र पर जावड़ेकर ने कहा, जिनके खुद के खिलाफ चार्जशीट है, वो उन्हें चार्जशीट नहीं दे सकते। कांग्रेसियों को मोदी फोबिया हो गया है, वे मोदी से इतना डरते हैं कि उन्हें दिन रात मोदी के अलावा कुछ नहीं सूझता। इसलिए कांग्रेस और सारे विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाना चाहते हैं। भाजपा कहती है भ्रष्टाचार हटाओ और कांग्रेस कहती है मोदी हटाओ।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग