4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव जीतने के लिए भाजपा किनको बनाएगी मुद्दा, बढ़त पाने के लिए क्या बनाई रणनीति

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यहां एक होटल में लोकसभा चुनाव कार्यशाला आयोजित की गई। पांच घंटे तक चली कार्यशाला में इसी बात पर मंथन किया गया कि दो-तीन माह बाद होने जा रहे लोकसभा चुनाव में कैसे चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो।
2 min read
Google source verification
chittorgarh

चुनाव जीतने के लिए भाजपा किनको बनाएगी मुद्दा, बढ़त पाने के लिए क्या बनाई रणनीति


चितौडग़ढ़. लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यहां एक होटल में लोकसभा चुनाव कार्यशाला आयोजित की गई। पांच घंटे तक चली कार्यशाला में इसी बात पर मंथन किया गया कि दो-तीन माह बाद होने जा रहे लोकसभा चुनाव में कैसे चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो। कार्यशाला से मीडिया से दूर रखा गया लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार इसमें मुख्य फोकस इस बात पर रहा कि संसदीय क्षेत्र में शामिल सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में बढ़़त हासिल की जाए। गत माह हुए विधानसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र के चित्तौैडग़ढ़, कपासन, मावली व बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को जीत मिली थी लेकिन निम्बाहेड़ा, बेगूं, प्रतापगढ़ व वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा। पिछले संसदीय चुनाव में भाजपा को सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल हुई थी। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी की मौजूदगी में हुई आठो विधानसभा के मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री एवं लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सदस्यों की कार्यशाला में संकेत दिया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही राज्य की कांग्रेस सरकार के दस दिन में किसानों का पूरा कर्जा माफ कर देने व बेरोजगारी भत्ता देने के वादे पर अब तक अमल नहीं होने को भी बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा।
बैठक में किरण माहेश्वरी ने कहा कि झूठ बोलकर व झूठे वादों के सहारे सत्ता प्राप्त करने वाली कांग्रेस की कार्यशैली की पोल 36 दिनों में ही जनता को समझ आने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर कांग्रेस गैर जिम्मेदाराना बयान दे रही है। आगामी चुनावों में मजबूत बुथ व शक्ति केन्द्र रचना को सुदृढ कर बुथ विजय रचना को केन्द्र में रखकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को 3500 रुपये भत्ते के चुनाव पूर्व प्रलोभन दिए गए थे परंतु चुनाव के बाद बेरोजगारों को भत्ते के लिए कोई भी बात करने को तैयार नहीं। इससे बेरोजगार युवा स्वंय को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।कार्यशाला को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी हरिहर लाल पारीक ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। क्लस्टर प्रभारी चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के लिए मतदाताओं से झूठे और लोक लुभावने वादे करती आई है। ।लोकसभा क्षेत्र संयोजक पिंकेश पोरवाल ने जनवरी से मार्च तक लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय एवं क्लस्टर कार्र्यक्रमों की रूपरेखा बतार्ई।

सर्वाधिक मत अंतर से जीतेंगे चित्तौडग़ढ़ सीट
निम्बाहेड़ा से विधानसभा चुनाव हारने के बाद झालावाड़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने दावा किया कि चित्तौडग़ढ़ लोकसभा सीट पर कार्यकर्ता राजस्थान में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीत दिलाएंगे।कार्यशाला में सांसद सीपी जोशी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ अफीम काश्तकारों सहित समाज के हर वर्ग की समस्याओं का समाधान करान का प्रयास किया। कार्यशाला को विधायक अर्जुनलाल जीनगर,चंद्रभान सिंह आक्या, ललित ओस्तवाल,पूर्व विधायक सुरेश धाकड ने भी संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने दियाा। कार्यशाला का संचालन लोकसभा चुनाव सह संयोजक मि_ूलाल जाट ने किया। आभार उदयपुर जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल ने जताया।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग