5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैनी के स्वागत में ऐसे उमड़े कार्यकर्ता मानो लगा चुनाव ही आ गया

माहौल देख साफ प्रतीत हो रहा था कि चुनावी बिगुल बज चुुका है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गुरूवार रात करीब ८.३० बजे चित्तौैडग़ढ सर्किट हाउस पहुंचे सैनी के स्वागत में कार्यकर्र्ताओं की भीड़ उमड़ी।
2 min read
Google source verification
chittorgarh

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के पहली बार चित्तौडग़ढ़ आगमन पर स्वागत



चित्तौडग़ढ़. माहौल देख साफ प्रतीत हो रहा था कि चुनावी बिगुल बज चुुका है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गुरूवार रात करीब ८.३० बजे चित्तौैडग़ढ सर्किट हाउस पहुंचे सैनी के स्वागत में कार्यकर्र्ताओं की भीड़ उमड़ी। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल थे। सैनी के आगमन से एक घंटे पहले से सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा होने लगी। माहौल देख लगा कि कोई भी स्वागत में पीछे नहीं रहना चाहता था। सैनी का सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडऱी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, सुरेश धाकड़, नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, चित्तौड़ पंचायत समिति प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़, उप सभापति भरत जागेटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष कमलेश पुरोहित, चित्तौैडग़ढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक के संस्थापक अध्यक्ष इन्द्रमल सेठिया, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह रूद, भाजपा नगर मंत्री अनिल ईनाणी व सागर सोनी आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
....................
चित्तौड़ जिले में १० को होगी गौरव यात्रा
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के ४ अगस्त को आगाज के बाद उदयपुर संभाग की यात्रा का रूट चार्ट भले अभी घोषित नहीं हुआ हो लेकिन ये संकेत कर दिया गया कि चित्तौडग़ढ़ जिले में १० अगस्त को यात्रा रहेगी। इस दौरान भदेसर क्षेत्र के अनगढ़ बावजी स्थल पर सभा प्रस्तावित है। इस सभा में चित्तौडग़ढ़, कपासन, बड़ीसादड़ी व निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रहेगा। मुख्यमंत्री जिले के बेंगू विधानसभा क्षेत्र में अलग से १५ अगस्त बाद यात्रा निकाल सकती है। इस दौरान क्षेत्र के शबरी आश्रम स्थल पर जनसभा प्रस्तावित है। गौरव यात्रा के चारभुजा से आगाज एवं चित्तौडग़ढ़ जिले में गुजरने से जुड़ी तैयारियों पर प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने गुरूवार को उदयपुर में भाजपा के जिला नेताओं से चर्चा की। इसमें जिलाध्यक्ष गाडऱी सहित सभी विधायक व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग