12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनदहाड़े ASP आवास के बाहर से चोरी हुई कार… शहर में चोर चुस्त, पुलिस सुस्त

Chittorgarh News : शहर और जिले में वाहन चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

चित्तौडग़ढ़. शहर और जिले में वाहन चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। अब चोरों ने दिनदहाड़े महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल चित्तौडग़ढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के घर के बाहर से कार चुराकर पुलिस को सीधी चुनौती दे दी है। जब पुलिस अधिकारी के घर भी वाहन सुरक्षित नहीं तो फिर आमजन की क्या बिसात। वारदात को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल चित्तौडग़ढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के सिंचाई नगर स्थित किराए के मकान के बाहर खड़ी कार को दिन-दहाड़े बाइक पर आए दो बदमाश चुरा ले गए। एएसपी सांखला ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी।

साइबर थाने व कोतवाली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। बदमाश कार को सिंचाई नगर से नरपत की खेड़ी की तरफ ले जाते हुए फुटेज में दिखाई दिए। इससे पहले दोनों बदमाश बाइक पर आते हुए नजर आए। एएसपी के घर से कार चोरी होना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, एएसपी सांखला के अनुसार चोरी गई कार उनके मित्र की थी। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि यह कार खुद एएसपी की ही है। कार की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। आम लोगों में यह चर्चा है कि जब पुलिस अधिकारी का वाहन भी सुरक्षित नहीं है तो फिर बाकी लोगों की तो बिसात ही क्या है। गौरतलब है कि जिले में पिछले एक माह में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा वाहन चोरी हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान का इकलौता गांव जहां है सर्वाधिक ट्रक-ट्रोलों, सबसे ज़्यादा टैक्स जमा करवाने का भी है अनूठा रिकॉर्ड

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग