scriptगूंजी महावीर की वाणी, सत्य-अहिंसा का दिया संदेश | celibrate mahavir jayanti festival with many events | Patrika News

गूंजी महावीर की वाणी, सत्य-अहिंसा का दिया संदेश

locationचित्तौड़गढ़Published: Apr 17, 2019 11:16:22 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बुधवार को जिले में उत्साह से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर प्रभातफेरियां निकालने के साथ शोभायात्राओं के माध्यम से जन-जन तक भगवान महावीर का संदेश दिया गया। शहर में सुबह विभिन्न क्षेत्रों में प्रभातफेरियां निकलने के बाद महावीर जैन मंडल की ओर से शोभायात्रा निकाली गई।

chittorgarh

गूंजी महावीर की वाणी, सत्य-अहिंसा का दिया संदेश



शोभायात्रा में उमड़े श्रावक-श्राविकाएं
चित्तौडग़ढ़. भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बुधवार को जिले में उत्साह से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर प्रभातफेरियां निकालने के साथ शोभायात्राओं के माध्यम से जन-जन तक भगवान महावीर का संदेश दिया गया। शहर में सुबह विभिन्न क्षेत्रों में प्रभातफेरियां निकलने के बाद महावीर जैन मंडल की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। सुबह ८ बजे खातरमहल से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी। शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी एवं पीछे घोडो पर युवा व बच्चे जैन ध्वज पताका लिए सवार थे। बैण्ड की मधुरस्वर लहरियों पर भगवान महावीर के जन्मोत्सव की खुशियां मनाने वाले गीत गूंज रहे थे। शामिल श्रावक-श्राविकाएं भगवान महावीर के जीयो और जीने दो जैसे सदेंश गूंजायमान करते हुए चल रहे थे। युवा श्रावक देना है तो दीजिये जन्म-जन्म का साथ जैसे गीतों पर नृत्य करते हुए भी चल रहे थे। शोभायात्रा में श्रीजी का बेवाण भी श्रावक लिए हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। शोभायात्रा समापन पर दिगम्बर जैन आचार्य विद्यासागर मांगलिक धाम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भगवान महावीर का गुणानुवाद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी, विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या एवं पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत थे। अतिथियों ने भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह आदि से जुड़े संदेश वर्तमान में पहले से अधिक प्रासंगिक बताते हुए उन्हें जीवन में उतारने का आह्वान किया गया। जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत रन फोर अहिंसा व रक्तदान श्ििावर जैसे आयोजनों की भी सराहना की गई। अतिथियों का स्वागत मंडल के अध्यक्ष महेन्द्र टोंग्या व महामंत्री अरविन्द ढीलीवाल ने किया।
…………………………..
किया गया परिंडो का वितरण
महावीर जयंती के उपलक्ष में महावीर इंटरनेशनल की ओर से समारोह स्थल पर एक हजार से भी ज्यादा परिंडो का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र दोशी,सचिव अभय सिंह संचेती, दिलीप काठेड,युवा अध्यक्ष पवन पटवारी आदि ने परिण्डे वितरित किए। लोगों ने संकल्प लिया कि वह इन परिन्डो को इस भीषण गर्मी में े घर पर बांधकर मुक पक्षियों को प्रतिदिन पानी देने का प्रयास करेंगे
…………………..
विभिन्न संगठनों ने किया शोभायात्रा का स्वागत
शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।महावीर जैन नवयुवक मंडल, महावीर युवा संगठन, माहेश्वरी नगर सभा, वरिष्ठ नागरिक मंच आदि संगठनों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत हुआ।नगर माहेश्वरी सभा, के अध्यक्ष सत्यनारायण आगाल एवम् महामंत्री राजेष ईनाणी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सभा प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण डाड ने बताया कि जिला सभा, महिला व युवा संगठन के पदाधिकारी स्वागत में शामिल हुए। वरिष्ठ नागरिक मंच के महासचिव आरसी डाड, दिनेश खत्री, राघेश्याम आमेरिया सहित कई पदाधिकारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
………….
धर्म सभा में किया प्रतिभाओं का सम्मान
जैन समाज मण्डल समिति प्रतापनगर-कुम्भानगर द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गय। दिगम्बर जैन चैत्यालय से प्रभात फेरी का जुलुस प्रारम्भ होकर प्रतापनगर में धर्म सभा में परिवर्तित हुआ। धर्म सभा में मुख्य अतिथि अशोक शाह, गोर्धन सिंह शिशोदिया,देवीलाल चावत, गंभीर सिंह शिशेदिया, भंवर लाल शिशोदिया, हस्तीमल चोरडीया, अध्यक्ष दिलीप नन्दावत व सचिव अजीत ढिलीवाल ने दीप प्रज्वलन किया। प्रतापनगर व कुम्भानगर की आठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. कनक जैन ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो