4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में 36 वां स्थान पाकर किसने बढ़ाया चित्तौड़ का मान

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट ऑफ इण्डिया (आईसीएआई) की ओर से घोषित सीए फाइनल के परिणामों में चित्तौडग़ढ़ के कैलाशनगर निवासी चिरायु मालू का सपना पूरा हो गया।
2 min read
Google source verification
chittorgarh

देश में 36 वां स्थान पाकर किसने बढ़ाया चित्तौड़ का मान




चित्तौडग़ढ़. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट ऑफ इण्डिया (आईसीएआई) की ओर से घोषित सीए फाइनल के परिणामों में चित्तौडग़ढ़ के कैलाशनगर निवासी चिरायु मालू का सपना पूरा हो गया। मालू को परिणाम में ऑल इंडिया स्तर पर 36वीं रेंक मिली है। इंस्टीट्यूट की ओर से परिणाम घोषित होते ही शहर के मालू परिवार में खुशी का माहौल हो गया। शहर के सेंटपोल स्कूल से कक्षा 12 व राजकीय महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य स्नातक करने वाले चिरायु को उम्मीद थी कि कड़ी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। उसका लक्ष्य अब सीए बनकर इस क्षेत्र में ही अधिक प्रगति करना है। चिरायु ने सफलता का श्रेय सतत अध्ययन के साथ शिक्षक माता-पिता राजेश मालू व गायत्री मालू को भी दिया। परिणाम घोषित होने के बाद उनके माता-पिता ने चिरायु का मुंह मीठा करा इस उपलब्धि पर उनका हौंसला बढ़ाया। चिरायु इससे पहले कंपनी सचिव एक्जीक्यूटिव में ऑल इंडिया 15वीं एवं सीएस प्रोफेशनल में ऑल इंडिया 11वीं रेंक पाकर शहर का गौरव बढ़ा चुके है। उनके बड़े भाई शुभम भी सीए होने के साथ वर्तमान में अहमदाबाद में कार्य कर रहे है। चिरायु के सीए फाइनल में ऑल इंडिया ३६वीें रेंक हासिल करने की जानकारी मिलते ही उन्हें बधाई देने के लिए मित्रों व रिश्तेदारों की भीड़ लग गई।
इन प्रतिभाओं का भी पूरा हुआ सीए बनने का सपना
सीए फाइनल के परिणाम में चित्तौडग़ढ़ की कई अन्य प्रतिभाओं को भी सफलता मिली है। चित्तौडग़ढ़ से रविना तोतला, अभिसार पोखरना, हर्षा जैन, दशरथ धाकड़, ललित काकानी, पूजा गोखरू, वर्र्षा चंडालिया, वर्षा पूंगलिया, अरहिन्त तातेड़, मोहित जोशी,आयुषी न्याति, जयेश मूंदड़ा आदि विद्यार्थी भी सीए फाइनल की परीक्षा में सफल घोषित किए गए है। परिणाम घोषित होने के बाद सफल छात्रों को सोशल मीडिया पर बधाईयों का दौर शुरू हो गया। कुछ छात्र फाइनल में दोनों ग्रुप एक साथ तो उत्तीर्ण नहीं कर पाए लेकिन एक ग्रुप में सफलता पा गए।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग