5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिन बंद रहा समपार फाटक, ओछड़ी पहुंचने में कठिनाई

रेलवे ने अजमेर से रतलाम के मध्य मार्ग विद्युतिकरण कार्य के साथ अब इस मार्ग पर ट्रेक दोहरीकरण के कार्य पर भी फोकस कर लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

तीन दिन बंद रहा समपार फाटक, ओछड़ी पहुंचने में कठिनाई


चित्तौडग़ढ़. रेलवे ने अजमेर से रतलाम के मध्य मार्ग विद्युतिकरण कार्य के साथ अब इस मार्ग पर ट्रेक दोहरीकरण के कार्य पर भी फोकस कर लिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-७९ को ओछड़ी गांव से जोडऩे वाले रेलवे समपार फाटक नंबर-९१ शनिवार से सोमवार तक तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया था। इस समपार फाटक को बंद रखने की अवधि में पश्चिम रेलवे की ओर से चित्तौडग़ढ़-नीमच के बीच दोहरीकरण से सम्बन्धित कार्य किया जा रहा है। फाटक बंद रहने के दौरान यहां का यातायात ओरड़ी गांव स्थित समपार फाटक नंबर-९२ पर जारी रहा लेकिन इस समपार फाटक के बंद होने से ओछड़ी गांव जाने के लिए मुश्किले बढ़ गई। राजमार्ग से ओछड़ी गांव तक पहुंचने के लिए लोगों को ओवरब्रिज से घूमकर तीन-चार किलोमीटर का चक्कर लगाकर पहुंचना पड़ा था। कई लोग समपार फाटक बंद होने के बारे में जानकारी नहीं होने से वहां पहुंच गए तो उन्हें घूमकर जाना पड़ा। गौरतलब है कि अजमेर से चंदेरिया तक विद्युतिकरण व ट्र्रेक दोहरीकरण का कार्र्य उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से किया जा रहा है तो चित्तौडग़ढ़ से रतलाम तक ये कार्य पश्चिम रेलवे की ओर से किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग