4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहिता का असर शुरू, प्रत्याशी चयन का इंतजार

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की तिथियां घोषित होने के साथ ही लागू हुई आचार संहिता का असर शहर में रविवार रात से ही दिखना शुरू हो गया। अब प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के चयन का इंतजार है। चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान २९ अप्रेल को होगा। जबकि मतगणना २३ मई को होगी। चित्तौड़ संसदीय क्षेत्र में मतदान इस बार पिछली बार के मुकाबले १२ दिन देरी से होगा। पिछली बार लोकसभा चुनाव के लिए यहां १७ अपे्रल को मतदान हुआ था।
2 min read
Google source verification
chittorgarh

आचार संहिता का असर शुरू, प्रत्याशी चयन का इंतजार

सात दिन में जमा होंगे लाइसेंसी हथियार
चित्तौडग़ढ़. लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की तिथियां घोषित होने के साथ ही लागू हुई आचार संहिता का असर शहर में रविवार रात से ही दिखना शुरू हो गया। अब प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के चयन का इंतजार है। चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान २९ अप्रेल को होगा। जबकि मतगणना २३ मई को होगी। चित्तौड़ संसदीय क्षेत्र में मतदान इस बार पिछली बार के मुकाबले १२ दिन देरी से होगा। पिछली बार लोकसभा चुनाव के लिए यहां १७ अपे्रल को मतदान हुआ था।
निर्वाचन आयोग की ओर से रविवार को लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी शिवांगी स्वर्णकार ने रविवार सायं यहां कलक्टे्रट के समिति कक्ष में मीडिया से कहा कि आज से ही आचार संहिता की पालना शुरू करवा दी गई है। इसके तहत होर्डिंग्स और बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। विभिन्न टीमों को इस काम के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि चौबीस घंटे में होर्डिंग्स और बैनर हटाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। वैसे नियमानुसार इसके लिए ७२ घंटे का प्रावधान है। आचार संहिता लागू होने के साथ ही अब जिन जनप्रतिनिधियों को सरकारी वाहन की सुविधा प्राप्त है, वे इस वाहन का उपयोग सिर्फ घर से ऑफिस आने और जाने के लिए ही कर सकेंगे। उन्होंने मीडिया से भी अपेक्षा की कि वह कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन होने की जानकारी मिलने पर प्रशासन को सूचित करें, ताकि कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने बताया कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव 29 अप्रेल व 6 मई को दो चरणों में होंगे। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार चितौडग़ढ़ लोकसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए विभिन्न अधिकारी, फ्लाइंग स्कवायड, सेक्टर ऑफिसर अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने व हटाने के लिए 2 एवं 3 मार्च को चले अभियान के दावे आपत्तियों का निराकरण 14 मार्च तक करने के निर्देश है।
जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने कहा कि लाइसेंसी हथियार जमा करने का काम शुरू कर दिया गया है। अगले सात दिन में सभी लाइसेंसी हथियार जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस संबंध में एक स्क्रीनिंग कमेटी भी बना दी गई है। इस कमेटी को थानाधिकारियों के माध्यम से प्रार्थना-पत्र प्राप्त होंगे। स्क्रीनिंग कमेटी इस पर निर्णय करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन समाजकंटकों को पाबंद करेगा, ताकि चुनाव में कोई बाधा ना पड़े।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार कलाल, अतिरिक्त कलक्टर भू.अवाप्ति विनय पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा आदि
अधिकारी मौजूद थे।
राजनीतिक दलों में हलचल तेज, अब प्रत्याशी चयन का इंतजार
आचार संहिता लागू होने के बाद अब दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। चित्तौडग़ढ़ लोकसभा क्षेत्र से दोनों की दलों के प्रत्याशियों के चयन का इंतजार है। लोगों की जुबान पर प्रत्याशियों को लेकर कई जनप्रतिनिधियों के नामों की चर्चा है। वैसे विधानसभा चुनाव के परिणामों को देखा जाए तो चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें से भाजपा और कांग्रेस का पलड़ा बराबर का है, यानी चार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और चार विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक निर्वाचित है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग