5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस में चुनाव से पहले घोषित नहीं होता मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस में आजादी से पहले कभी भी कोई मुख्यमंत्री घोषित नहीं हुआ है। ऐसी बाते भाजपा फैलाती रहती है।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

कांग्रेस में चुनाव से पहले घोषित नहीं होता मुख्यमंत्री



चित्तौडग़ढ़. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस में आजादी से पहले कभी भी कोई मुख्यमंत्री घोषित नहीं हुआ है। ऐसी बाते भाजपा फैलाती रहती है। उन्होंने कहा कि देश का मीडिया दबाव में है। सीबीआई, आयकर सबका दबाव है। भाजपा 75 दिन तक अपना अध्यक्ष तय नहीं कर पाई, इसका क्या जवाब है। लोकतंत्र में मुख्यमंत्री तो जनता चुनती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का फैसला तो सिर्फ अमित शाह को ही करना था, फिर भी 75 दिन तक कोई फैसला नहीं कर पाए। शाह को झुकना क्यों पड़ा, इसका जवाब दें शाह और सभी नेतागण। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि सबके लिए एक ही संदेश है कि सब मिलकर मैदान में उतरो। उन्होंने भामाशाह योजना में भी भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। गहलोत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी जोशी के जाति के लिए दिए बयान पर कहा कि यह पार्टी का वर्जन नहीं है। इसे केवल इश्यू बनाने का प्रयास किया गया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के आगमन पर हेलीपेड पर जिले के कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किय। गहलोत ने राजनीतिक स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आग्रह भी किया।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग