
बिजली कर्मचारी बन लुटेरे कैसे घुसे घर में, महिला को बंधक बना लाखों की नगदी व आभूषण लूटे
चित्तौडग़ढ़. शहर के घनी आबादी क्षेत्र चंदनपुरा में गुरूवार दोपहर बिजली कर्मचारी बनकर एक मार्बल व्यवसायी के घर में घुसे लुटेरे वृद्ध महिला को बंधक बना लाखों रुपए की लूट कर गए। घटना में 16 लाख रुपए की नगदी लूटे जाने की पुष्टि हुई है लेकिन लूटे गए सोना-चांदी के आभूषण की मात्रा का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
मार्बल व्यवसायी संजय ढीलीवाल के घर में सुबह ११.३० बजे के लगभग तीन लुटरे स्वयं को बिजली कर्मचार बताकर घुसे। उन्होंने दरवाजा खोलकर नीचे से आवाज लगाई तो तीसरी मंजिल पर संजय की माता कैलाश देवी (७५) ने पूछा कौन है। इसके बाद तीनों युवक तीसरी मंजिल पर पहुंच गए और वहां पर वृद्धा को अकेला देख मुहं दबा उसके सिर पर पिस्टल तान दी कमर पर टंगीं चाबियां लेकर कमरों में घूस गए। उन्होंने एक कमरें में रखी अलमारी का ताला तो वृद्धा की चाबी से खोल दिया लेकिन दो अन्य कमरों में रखी आलमारियों के ताले नहीं खुलने पर उन्हें तोड़कर उसमें रखे गहने व नकदी ले गए। लूट की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिनकुमार शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक मोधोसिंह, शहर कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा सहित कई पुलिस अधिकारी व जाब्ता मौके पर पहुंचा और पड़ताल शुरू की। वृद्धा ने पुलिस को लुटेरों की वेशभूषा के बारे में तो बताया लेकिन ये नहीं बता पाई कि वे नकाबपोश थे या बेनकाब। घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लग होने से भी लुटेरों के बारे में पता नहीं चल पाया। पुलिस ने साक्ष्य तलाशने के लिए डॉग स्क्वॉयड और और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया। घटना के बाद घर के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई।
................
मोबाइल की घंटी बजी तो भागे लुटरे
पीडि़ता कैलाश देवी ने बताया कि लुटरों में से एक ने उसके ऊपर बैठ मुंह दबाया और पिस्टल तान दी। उसके बाद अन्य लुटरें घर के कमरों में चले गए। करीब आधा घंटे बाद वृद्धा के मोबाइल पर घंटी बजी तो एक सफेद शर्ट पहने युवक ने कहा की भागो फोन आ रहा है। उसके बाद वृद्धा का गमच्छे से हाथ व मुंह बांधकर भाग गए। कुछ देर बार वृद्धा ने किसी तरह हाथ खोलकर अपने बेटे को फोन पर वारदात की सूचना दी।
..........................
आधा घंटा गुजरा दहशत में
लूटरों ने वारदात को आधे घंटे में अंजाम दे दिया। वृद्धा कैलाश देवी के लिए यह आधा घंटा किसी दहशत से कम नहीं था।वृद्धा ने बताया कि उसने एक युवक के छड़ी की भी मारी। उसने बदमाशों से कहा की मुंह खोल दो मैं नहीं चिलाउंगी। उसके बाद उन्होंने मुंह नहीं खोला तो उन्होंने शौच करने देने की गुहार लगाई और इशारा किया तो मुंह खोल दिया। उनको चोरी का काम नहीं करने की सीख दी तो फिर से मुंह बांध दिया। वृद्धा ने बताया कि वारदात को तीन जनों ने अंजाम दिया। जिनमें दो जने उसके ऊपर बैठे रहे व एक जना कमरों में तलाशी कर वारदाता को अंजाम देता रहा। वृद्धा के अनुसार तीनों बदमाश २०-२५ वर्ष की उम्र के थे। एक लंबा था जिसने लाल शर्ट, एक ने नीला व एक ने सफेट शर्ट पहन रखा था।
.................
एफएसएल टीम ने जुटाएं साक्ष्य
घटना के बाद एफएसएल की टीमा ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं। डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंचे। डॉग ने बदमाशों के गमच्छे सूंघा और तीसरी मंजिल के सभी कमरों में गया। इससे पुलिस का मानना है कि लुटेरे तीसरी मंजिल के सभी कमरों में गए थे।
.......................
वारदात से हो सकता किसका हाथ
दिन दहाड़े जिस तरह लूट की वारदात को अंजाम दिया गया उससे माना जा रहा है कि घटना में किसी जानकार या परिचित का हाथ हो सकता है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश इतने बेखौफ थे वो बिना नकाब ही वारदात को अंजाम देने पहुंच गए।उनको यह भी पता की संजय मार्बल फैक्ट्री गया हुआ, नौकर पढऩे, संजय की पत्नी चैन्न्ई व बेटी पढऩे गए थे। घर पर वृद्धा अकेली थी।
.................
दो फाइलें व गमच्छा छोड़ गए
लुटेरे वारदात के बाद वे दो फाइले वहीं छोड़ गए जिन्हें बन बिजली कर्मचारी हाथ में लिए हुए थे। हॉलाकि इन पर लिखा हुआ कुछ नहीं था। महिला का मुंह व हाथ जिस कपड़े से बांधे थे वे भी वहीं छोड़ दिया।
................
चंदनपुरा क्षेत्र में मार्बल व्यवसायी के घर तीन बदमाश बिजली कर्मचारी बनकर आए और वृद्धा को बंधक बनाकर पिस्टल तान कमरों में रखी आलमारियों से नकदी व गहने ले गए। डॉग स्क्वॉयड व एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए है। शहर में नाकाबंदी कर दी है। लुटेरों की तलाश शुरु कर दी गर्ई है।
माधोङ्क्षसह सोडा, पुलिस उप अधीक्षक चित्तौडग़ढ़
.........
घनी आबादी क्षेत्र में इस तरह की घटना चिंताजनक है और ये बताती है कि अपराधियों में कानून का भय नहीं रह गया है। पुलिस के लिए चुनौती है कि वे इस तरह की वारदात करने वालों का शीघ्र पर्दाफाश करें।
सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक, चित्तौडग़ढ़
Published on:
04 Oct 2018 10:16 pm
