5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलित संगठनों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

चित्तौडग़ढ़ में शुक्रवार सुबह विभिन्न दलित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर चित्तौड़ में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी व अलवर जिले के थानागाजी में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

दलित संगठनों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन


चित्तौडग़ढ़ में शुक्रवार सुबह विभिन्न दलित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर चित्तौड़ में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी व अलवर जिले के थानागाजी में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट पर मानव श्ऱृंखला भी बनाई। प्रदर्शनकारी सुबह दस बजे के करीब कलक्ट्रेट पहुंचे एवं बाहर नारे लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके हाथों में डॉ. भीमराव अंबेड़कर की तस्वीर भी थे। प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर मानव श्रृंखला बना रास्ता रोका। इसके बाद कलक्ट्रेट मुख्यद्वार के बाहर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान दुष्कर्मियों को फांसी देने के नारे लगाने के साथ अलवर पुलिस के खिलाफ भी खूब नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने पहले राष्ट्रपति के ज्ञापन लेने के लिए जिला प्रशासन के किसी अधिकारी को बाहर बुलाने की मांग की लेकिन बाद में पुलिस अधिकारियों की समझाईश पर पांच व्यक्तियों के प्रतिनिधिमंडल के अंदर जाकर ज्ञापन देने पर सहमत हो गए। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थे। प्रदर्शनकारी संगठनों में अम्बेड़कर विचार मंच, सालवी नवयुवक समाज सेवा संस्थान आदि संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग