विदेशी पर्यटक की विजयपुर में मौत के बाद चिकित्सा विभाग पूरी तरह से हरकत में आ गया है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण दिल का दौरा सामने आया है। लेकिन विभाग इस मौत को कोरोना वायरस से भी जोड़कर देख रहा है। इसी के चलते मृतक के साथ आए 16 अन्य पर्यटक की स्कैनिंग भी की जा रही है। इसके लिए चित्तौड़गढ़ मुख्यालय से विशेष चिकित्सक टीम भी आई है, साथ ही विजयपुर में मौजूद चिकित्सकों ने भी पर्यटकों की जांच की।