पुलिस अधीक्षक जिला नागौर डॉ विकास पाठक के निर्देशानुसार पंचायतराज चुनाव 2020 के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना नितेश आर्य व वृताधिकारी डीडवाना गणेशाराम के सुपरविजन में मुकुट बिहारी थानाधिकारी लाडनूं व पुलिस निरीक्षक कृष्णचंद्र हैड कांस्टेबल बंशीलाल, कांस्टेबल गोपाललाल, जितेन्द्र कुमार, जलसिंह, राजेन्द्र चालक मांगीलाल व रामदयाल की टीम द्वारा शुक्रवार सुबह मुखबीर की सूचना पर गोपाल पुत्र पुसाराम जाति जाट निवासी बल्दु के ग्राम बल्दु की सरहद स्थित खेत में सरसों की फसल के मध्य लगभग एक बीघा भूमी पर अवैध अफीम की फसल पाई गई। जिसकी रखवाली करते हुए दुर्गाराम पुत्र गोपाल जाति जाट उम्र 20 साल निवासी बल्दु को गिरफ्तार कर मौके पर खडी फसल को उखाडा गया।