इस मामले में बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 'जीवन में कुछ मोड़ आते हैं, जो जीवन बदल देते हैं। राजनीति जनसेवा के लक्ष्य का माध्यम होना चाहिए। यह काम कांग्रेस में पूरा नहीं हो रहा। वहां पर सही नेतृत्व का कोई महत्व नहीं है। इसके अलावा वर्तमान में कांग्रेस पार्टी वो नहीं रही जो पहले थी। बीजेपी ने मुझे जनसेवा का मंच प्रदान किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधन में कहा कि जीवन में कुछ मोड़ आते हैं जो जीवन को बदल देते हैं।'