बताया जा रहा है कि यह मरीज 28 फरवरी को दुबई से लौटे थे और उसके बाद से ही तबियत सही नहीं थी। ऐसे में सोमवार को परिजन उन्हें जेएलएन मार्ग स्थित दो निजी अस्पतालों में लेकर गए लेकिन, अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना के लक्षण देखते हुए एडमिट नहीं किया और एसएमएस भेज दिया। जिन्हें कल एसएमएस में भर्ती कराया गया और उसके बाद कोरोना की जांच की गई। यह जांच रिपोर्ट आज आई, जिसमें कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, एक सैम्पल पूणे स्थित लैब में भेजा गया है और उसके बाद आई रिपोर्ट पर अंतिम मुहर लगेगी। फिलहाल मरीज को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं मरीज की पत्नी और पुत्र को भी आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया है।