उधर, सिटी पैलेस की सालों पुरानी होलिका दहन की परंपरा का अचानक से टूटना शहरवासियों के लिए चर्चा का विषय रहा। सिटी पैलेस में देरी से होलिका दहन होने की वजह से शहर में शुभ मुहूर्त में शाम को ही होलिका दहन की सूचना शहर भर में फैल गई। गौरतलब है कि जयपुर में सबसे पहले जयपुर के पूर्व राजघराने में होलिका दहन किया जाता है, उसके बाद पूरे शहर में होलिका दहन होता है। ऐसे में सिटी पैलेस में रात 8 बजे बाद होलिका दहन हुआ जबकि शहर में लोगों ने मुहूर्त पर होलिका दहन कर होली का पर्व मनाया।