सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वांछित अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस को देख अपराधी भाग खड़े हुए। इस दौरान जब पुलिस अरनोद थाने की ओर दोबारा लौट रही थी, इस बीच रास्ते में छिपे हुए अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में अरनोद थाना में कार्यरत कॉस्टेबल रामअवतार के हाथ में गोली लगी है। पुलिस कांस्टेबल के दाहिने हाथ में लगी गोली में उसके हाथ की उंगली पूरी तरह से जख्मी हो चुकी है।