12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandi News: CM भजनलाल शर्मा ने दी बड़ी सौगात, 44 करोड़ से बदल जाएगी सूरत, चमकेंगी राजस्थान की मंडियां

बड़ीसादड़ी, सोजत सिटी, चौहटन, डीडवाना, जैतारण, डग, अजमेर (फल-सब्जी), बालोतरा, केशोरायपाटन, हिण्डौन सिटी, भगत की कोठी और अजमेर (अनाज) कृषि उपज मण्डी समितियों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 43 करोड़ 87 लाख 13 हजार रुपए मंजूर।

less than 1 minute read
Google source verification
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो- पत्रिका नेटवर्क

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की 12 कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्य के लिए लगभग 43 करोड़ 87 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। सहकारिता व नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक की मांग पर मुख्यमंत्री शर्मा ने बड़ीसादड़ी, सोजत सिटी, चौहटन, डीडवाना, जैतारण, डग, अजमेर (फल-सब्जी), बालोतरा, केशोरायपाटन, हिण्डौन सिटी, भगत की कोठी और अजमेर (अनाज) कृषि उपज मण्डी समितियों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 43 करोड़ 87 लाख 13 हजार रुपए मंजूर किए हैं।

तीन साल में व्यय होगी राशि

यह राशि मण्डी विकास निधि के माध्यम से आगामी तीन साल में व्यय की जाएगी। इसमें मण्डी यार्ड, विद्युत और सड़क निर्माण के लिए 25 करोड़ से अधिक की राशि भी स्वीकृत की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने झालरापाटन, जालोर, सीकर, बीकानेर (अनाज), जयपुर (अनाज), मुहाना, जयपुर (फल एवं सब्जी), पूगल रोड (अनाज), बीकानेर एवं मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर) कृषि उपज मण्डी समितियों आदि के लिए भी लगभग 25 करोड़ 95 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से मण्डी समितियों में विद्युत संबंधी कार्य, यार्ड एवं सपर्क सड़कों का निर्माण किया जा सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग