5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध एंबुलेंस संचालन पर जिला अस्पताल ने कंसा शिंकजा

चित्तौडग़ढ़.श्रीसावलियाजी जिला अस्पताल में दिनों दिन बढ़ते अवैध एंबुलेंस संचालकों पर शिकंजा कसने के जिला अस्पताल ने तैयारी कर ली है।जिला कलक्टर शिवांगी स्र्वणकार के आदेश पर पीएमओ डॉ. मधुप बक्षी ने एक पांच सदस्य कमेटी नियुक्त कर एंबुलेंसों की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगी।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

अवैध एंबुलेंस संचालन पर जिला अस्पताल ने कंसा शिंकजा



चित्तौडग़ढ़.श्रीसावलियाजी जिला अस्पताल में दिनों दिन बढ़ते अवैध एंबुलेंस संचालकों पर शिकंजा कसने के जिला अस्पताल ने तैयारी कर ली है। जिला कलक्टर शिवांगी स्र्वणकार के आदेश पर पीएमओ डॉ. मधुप बक्षी ने एक पांच सदस्य कमेटी नियुक्त कर एंबुलेंसों की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगी। कमेटी में दो डॉक्टर, दो नर्सिंग स्टाफ सहित एक कांस्टेबल शामिल है। यह कमेटी जिलामें संचालित एंबुलेंस के कागजात, डाइवर लाइसेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित सभी मानकों की जांच करेगी। जिन एंबुलेंस किसी भी मानक की कमी पाएगी उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। कमेटी अध्यक्ष डॉ. भानुप्रतापसिंह ने मंगलवार को सुबह व शाम को कई एंबुलेंसों में कमियां पाई गई। डॉ. भानुप्रतापङ्क्षसह ने बताया कि जिन एंबुलेंस की जांच नहीं कराई जाएगी उसको संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। हर सप्ताह एंबुलेंसों की जांच की जाएगी। डॉ. भानुप्रतापङ्क्षसह ने बताया कि कमेटी में डॉ. भानुप्रताप सहित डॉ.दिनेश मीणा, नर्सिंग कर्मी नरेंद्र डेरा, गोपाल वर्मा एवं कांस्टेबल जगदीश धाकड़ शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग