6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकली शराब की फैक्ट्री का हुआ खुलासा, 62 पेटियों सहित अन्य सामग्री जब्त

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

चित्तौडग़ढ़.
आबकारी विभाग की टीम में शनिवार को आधी रात बाद भदेसर क्षेत्र के मुरलिया गांव में एक नोहरे पर छापा मारकर नकली शराब बनाने के कारखाने का भण्डाफोड़ किया है। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
सहायक आबकारी अधिकारी राणा प्रतापसिंह ने बताया कि भदेसर क्षेत्र में नकली शराब तैयार होने के बारे में मुखबीर से पिछले कुछ दिन से सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर आबकारी टीम का गठन कर शनिवार की रात करीब डेढ बजे मुरलिया गांव स्थित रामेश्वर पुत्र भूरा जाट के नोहरे पर छापा मारा गया। छापे के दौरान वहां दो सौ लीटर स्प्रीट से भरे तीन ड्रम, तैयार की हुई 62 पेटी नकली शराब, जिसमें 2976 पव्वे थे। इसके अलावा एसेंस, सात सौ केप्स, दो सौ ढक्कन, कलर, खाली बारदाना, लेबल, पैकिंग का सामान, दो सौ खाली बोतल आदि पाए गए, जिन्हें आबकारी विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

संभाग में होती सप्लाई
सहायक आबकारी अधिकारी ने बताया कि यहां तैयार नकली शराब उदयपुर, मावली, डबोक, प्रतापगढ़, धरियावद आदि इलाकों में सप्लाई होने की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है। ऐसी शराब के सेवन से जनहानि की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

दीवार फांद कर पहुंची टीम
सहायक आबाकरी अधिकारी ने बताया कि मुरलिया गांव पहुंचने के बाद सूनसान जगह स्थित नोहरे में प्रवेश करने के लिए टीम के सदस्यों को दीवार फांदनी पड़ी। नकली शराब के इस कारखाने के तार किससे और कहां तक जुड़े हुए हैं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी भारत भूषण चौहान के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग