4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाही ट्रेन में शादी की ५०वीं वर्षगांठ मनाने पहुंचा परिवार

शाही रेल पैलेस ऑन व्हील्स के 28 वें फेरे में शुक्रवार को 36 विदेशी पर्यटक शक्ति और भक्ति की पावन धरे पर पहुंचे जिनका रेलवे स्टेशन पर मेवाडी परंपरा के साथ स्वागत किया गया। शाही रेल के इस फेरे यह खास बात है की अमेरिका से एक दम्पती अपने परिवार के साथ विवाह की 50वीं वर्षगाठ मनाने के लिए पहुंचे।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

शाही ट्रेन में शादी की ५०वीं वर्षगांठ मनाने पहुंचा परिवार

शाही रेल से आए एक ही परिवार के 12 सदस्य
चित्तौडग़ढ़़. शाही रेल पैलेस ऑन व्हील्स के 28 वें फेरे में शुक्रवार को 36 विदेशी पर्यटक शक्ति और भक्ति की पावन धरे पर पहुंचे जिनका रेलवे स्टेशन पर मेवाडी परंपरा के साथ स्वागत किया गया। शाही रेल के इस फेरे यह खास बात है की अमेरिका से एक दम्पती अपने परिवार के साथ विवाह की 50वीं वर्षगाठ मनाने के लिए पहुंचे। दंपति दूरी बार चित्तौडग़ढ़ आया है। अमेरिका के डोनाल्ड विलार्ड व सांदरा रेनी दंपत्ति अपने विवाह की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए परिवार के 12 सदस्यों के साथ पहुंचे। उनके अलावा अमरीका के पांच अन्य पर्यटको के सहित ब्रिटिश, मॉरीशस और स्वीस के पर्यटक यहां पहुंचे जिन्हें वातानुकुलित बसों से विश्वप्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग पर ले जाया गया। उन्होनें प्रमुख स्मारको की स्थापत्य कला एवं इतिहास को जानने में गहरी रूचि ली। इस सीजन में शाही रेल के पांच फेरे और होंगे। गौरतलब है कि हर सप्ताह के शुक्रवार को शाही ट्रेन देशी-विदेशी पर्यटकों को लेकरचित्तौड़ पहुंची थी। इन पर्यटकों को चित्तौड़ दुर्ग पर भ्रमण कराने के लिए ले जाया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग