24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोलियों की गूंज से दहल उठा राजस्थान का यह शहर, 50 से ज्यादा फायरिंग, 1 की मौत, 2 कार फूंकी

चित्तौड़गढ़ के सेमलपुरा चौराहा स्थित एक होटल पर हुई फायरिंग, बजरी को लेकर दोनों गुट में चल रहा था पुराना विवाद, सांवलियाजी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 2 Jun 2025, 5:43 PM IST

Firing in Chittorgarh

घटना के बाद लोगों का प्रदर्शन। (फोटो- पत्रिका)

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रविवार देर रात बजरी के पुराने विवाद को लेकर गैंगवार में एक पक्ष की ओर से की गई 50 से ज्यादा फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। हमलावरों ने दो कार को आग लगा दी। सांवलियाजी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर राजपूत समाज के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार निम्बाहेड़ा सदर थानान्तर्गत मोडजी का मिन्नाणा निवासी अजयराज सिंह (40) पुत्र शिवसिंह झाला रविवार देर रात अपने साथियों के साथ सेमलपुरा हाईवे पर नेतावलगढ़ पाछली के पास स्थित होटल पर खाना खाने गए थे। रात करीब 11 बजे गंगरार के डेट गांव निवासी ईश्वर सिंह अपने अन्य साथियों के साथ सात वाहनों में सवार होकर आए आरोपियों ने होटल की घेराबंदी करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

पचास से ज्यादा फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब पचास से ज्यादा फायरिंग की गई। फायरिंग में एक गोली अजयराज सिंह के हाथ पर लगी और हार्ट के पास फेंफड़ों में जाकर फंस गई। लहूलुहान हालत में अन्य साथी उन्हें लेकर बिरला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्हें सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत होने की पुष्टि करते हुए शव को मोर्चरी में रखवाया। इधर आरोपियों ने होटल के बाहर खड़ी दो कार को आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

अवैध बजरी को लेकर गैंगवार

यह पूरा घटनाक्रम अवैध बजरी को लेकर गैंगवार के चलते होना सामने आया है। सोमवार को सुबह बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस की ओर से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद लोग माने। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने मृतक के साथी ओमकार शर्मा की रिपोर्ट पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

यह वीडियो भी देखें

इन पर हमले का आरोप

पुलिस को दी गई नामजद रिपोर्ट में डेट निवासी ईश्वरसिंह सहित नारेला निवासी कुलदीप सिंह, झूंपड़ा निवासी भैरू गुर्जर, गोपाल गुर्जर, डेट निवासी भगवान सिंह, कमल सिंह, विक्रम सिंह, चौकिया निवासी राजपाल सिंह, अजमेर के झामोला निवासी राहुल सिंह, डगला खेड़ा निवासी सत्यवीर सिंह उर्फ मोंटी, हर्षवर्धन सिंह व डिग्गीराज सिंह पर हमला व फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है।

पहले भी फायरिंग में हुई थी युवक की मौत

गौरतलब है कि बजरी की रॉयल्टी के विवाद को लेकर करीब पौने दो साल पहले यहां रिठौला हाइवे के पास फायरिंग में बोजुंदा निवासी पुष्कर गुर्जर की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- बलात्कार के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, एसयूवी में सवार होकर भागा बदमाश

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग