31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदान करने जा रहे हैं तो सबसे पहले जानें ये जरूरी बातें, वोटिंग से पहले पढ़ें पूरी जानकारी

मतदान कैसे करें, क्या लेकर जाएं क्या नहीं...ऐसे तमाम सवाल मतदाताओं के दिलो-दिमाग में उठ रहे हैं। ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब दे रहे हैं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 26 Apr 2024, 12:26 PM IST

lok sabha election

चित्तौड़गढ़. लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान कैसे करें, क्या लेकर जाएं क्या नहीं...ऐसे तमाम सवाल मतदाताओं के दिलो-दिमाग में उठ रहे हैं। ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब दे रहे हैं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन।

प्र. मेेरे पास पहचान पत्र नहीं है तो मैं वोट कैसे डाल सकूंगा?

उ. ऐसे बारह फोटो युक्त पहचान पत्र हैं इनको साथ ले जाएं जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य पब्लिक लि. कपनी के आईडी, बैंक व डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, आरजीआई और एनपीआर के स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन आदि दस्तावेज दिखाकर आप मत डाल सकेंगे।

प्र. बूथ पर मैं क्या-क्या क्या ले जा सकता हूं ?

उ. बूथ पर केवल मतदाता ही जा सकते हैं। वह अपने साथ मोबाइल/कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक नहीं ले जा सकेंगे, आपको बीएलओ द्वारा एक वोटर पर्ची दी गई होगी उसे ले जाएं, पहचान पत्र ले जाएं। पानी आदि ले जाने की भी अनुमति बूथ के अंदर नहीं है। बूथ पर पानी-छाया सभी की पर्याप्त व्यवस्था है।

प्र. मेरा वोट कोई दूसरा व्यक्ति डाल जाता है तो क्या करूं?

उ. पहले तो ऐसा नहीं हो इसका समुचित इंतजाम है। फिर भी इस संबंध में हर बूथ पर टेंडर वोट डालने की व्यवस्था होती है। ये वोट ईवीएम से नहीं डाले जाते हैं। टेंडर व्यवस्था से वोट डाला जा सकेगा। इसके लिए मतदान अधिकारी से सपर्क करें जो बूथ पर चुनाव के दिन बैठेगा।

प्र. बूथ पर कोई गड़बड़ी कर रहा है तो मैं कहां संपर्क करूं?

उ. मतदान अधिकारी से व कंट्रोल रूम नंबर 01472-244923/244924 अथवा 1950 या सी-विजिल ऐप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

प्र. मतदान बूथ पर महिलाएं क्या बच्चों को साथ ले जा सकती हैं?

उ. मतदान केंद्र पर केवल तीन साल तक के बच्चे को गोद में ले जाने की अनुमति है। पर अच्छा होगा आप गर्मी को देखते हुए बच्चों को साथ ना ही ले जाएं।

प्र. मतदान पर्ची नहीं मिलने की स्थिति में वोट कैसे डालें?

उ. मतदान पर्चियां सभी मतदाताओं के पास पहुंच गई हैं, फिर भी पर्ची नहीं है तो मतदाता पहचान पत्र या अन्य 12 फोटो आईडी में से कोई भी ले जाकर /दिखाकर वोट डाल सकेंगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में दूसरे चरण का मतदान शुरू, 2.80 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला