
जयपुर . प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की 13 सीटों पर 28,758 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को 2,80,78,399 मतदाता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले 23 लाख से अधिक मतदाता बढ़े हैं, जिनमें 8.66 लाख 18 से 19 वर्ष के हैं। सर्वाधिक 2,67,399 मतदाता बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। दूसरे चरण के लिए प्रदेश के 13 लोकसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा,सभी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर निर्भय होकर अपना अधिकार और कर्तव्य निभाएं।
पीलेचावल भेजकर मतदाताओं को आमंत्रण।
शादीवाले परिवार के मतदाता कतार में लगे बिना ही करेंगे मतदान।
मतदाताओंकी मैपिंग करवाई है, ताकि मतदान केंद्र नहीं पहुंचने पर उनसे संपर्क किया जा सके।
पहलीबार नए जिलों के कलक्टर-एसपी को भी मतदान बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।
व्यापारियोंने मतदान स्याही दिखाने पर डिस्काउंट देने की पहल की है।
मतदाता वोटर आईडी, आधार, पेन कार्ड, दिव्यांग आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, पासपोर्ट, बैंक-डाकघर पासबुक सहित अन्य फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर मतदान कर सकेंगे।
Updated on:
26 Apr 2024, 11:30 AM IST
Published on:
26 Apr 2024, 11:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.