5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजारों में उमड़ी भीड़

भारतीय संस्कृृति का महापर्व दीपावली जिले में बुधवार को उल्लास व श्रद्धा से मनाया जाएगा। घर-घर, प्रतिष्ठान, देवालयों में दीप जलाए जाएंगे। इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा पर गायों का पूजन किया जाएगा। दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में प्रमुख चौराहों, नदी की पुलिया, प्रमुख स्थलों पर की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजारों में उमड़ी भीड़


चित्तौडग़ढ़. भारतीय संस्कृृति का महापर्व दीपावली जिले में बुधवार को उल्लास व श्रद्धा से मनाया जाएगा। घर-घर, प्रतिष्ठान, देवालयों में दीप जलाए जाएंगे। इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा पर गायों का पूजन किया जाएगा। दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में प्रमुख चौराहों, नदी की पुलिया, प्रमुख स्थलों पर की गई। शहर के सभी प्रमुख बाजार तथा चौराहे, कई व्यापारिक प्रतिष्ठान, देवालय आदि रोशनी से लकदक हो गए हंै। दीपावली पर्व पर शाम को घर, प्रतिष्ठान में महालक्ष्मी पूजन होगा। इसके बाद आतिशबाजी की जाएगी। शाम को एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने तथा रोशनी देखने बड़ी संख्या में शहरवासी बाजारों में देर रात तक भ्रमण करेंगे। दुर्ग पर पाश्र्व मार्ग स्थित सूरजपोल के निकट अति प्राचीन गजलक्ष्मी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ रहेगी। यहां प्रतिवर्ष शाम से पूरी रात्रि हजारों लोग माता के दर्शन करने आते हैं। मंदिर में विद्युत सज्जा आदि की गई है।
दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर गायों का शृंगार कर उनकी पूजा की जाएगी। कई जगह मवेशियों को आतिशबाजी कर भड़काने की भी परम्परा का निर्वहन किया जाएगा। जिस घर में गोवंश है, उन घरों के बाहर गोबर से गोवर्धनजी बनाए जाएंगे तथा पूजन किया जाएगा। इधर, दीपावली के एक दिन पूर्व मंगलवार को बाजारों में खासी भीड़ रही। इससे दिन भर सहित देर रात तक चहल पहल नजर आई। लोगों ने विभिन्न उत्पादों की जमकर खरीद की। दो दिनों में शहर के बाजारों सहित पूरे शहर में पर्वों की रंगत रहेगी। दिन भर पूजन सामग्री, रेडिमेड परिधान, साड़ी, मिठाई, बर्तन, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स आईटम, जूते, गन्ना, सजावटी सामग्री आदि की जमकर खरीद हुई।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग