5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : ट्रेन के टॉयलेट में जज की पत्नी की थमी सांसें, स्टेशन पर इंतजार करते रहे पति

चलती ट्रेन में एक जज की पत्नी की साइलेंट अटैक से मौत की दुखद घटना सामने आई। है। कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर के दौरान वॉशरूम गईं महिला जब बाहर नहीं निकलीं, तो हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो पत्रिका नेटवर्क

निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़)। चलती ट्रेन में एक जज की पत्नी की साइलेंट अटैक से मौत की दुखद घटना सामने आई है। कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर के दौरान वॉशरूम गईं महिला जब बाहर नहीं निकलीं, तो हड़कंप मच गया। अंततः जावरा रेलवे स्टेशन पर गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा की यात्रा कर रहे थे। दोनों पति-पत्नी ट्रेन के अलग-अलग कोच में सवार थे। निंबाहेड़ा स्टेशन आने से कुछ समय पहले उषा चौहान ने फोन कर पति को बताया था कि वे वॉशरूम जा रही हैं।

चित्तौड़गढ़ में स्टेशन पर टकटकी लगाए रहे जज

ट्रेन जब चित्तौड़गढ़ पहुंची तो जज राजकुमार चौहान अपनी बर्थ से उतरकर पत्नी का इंतजार करने लगे। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब पत्नी कोच से बाहर नहीं आईं, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी।

दो स्टेशनों पर मशक्कत, जावरा में टूटा दरवाजा

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया। पहले मंदसौर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रतलाम जिले के जावरा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर उषा चौहान अचेत अवस्था में मिलीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक बताया जा रहा है।