
Sanwaliya seth temple news: सांवलिया सेठ के भक्तों ने इस बार तो कमाल ही कर दिया। एक महीने में जमा होने वाली भेंट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बार पच्चीस दिन में इतनी भेंट जमा हुई है कि पुराने सारे रिकॉर्ड टूटते चले गए। करीब 18 करोड़ कैश, 88 किलो से ज्यादा चांदी और करीब 700 ग्राम से भी ज्यादा सोना बेहद कम दिनों में भक्तों ने सेठ सांवलिया को भेंट किया है। इससे पहले 24 मार्च को भी भंडार खोला गया था और उस दौरान 18 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कैश और करीब सौ किलो के करीब चांदी मिली थी। लेकिन यह भंडार डेढ़ महीने में खोला गया था।
चित्तौडगढ़ में स्थित सांवलिया सेठ के इस मंदिर में लगभग हर महीने चढ़ावे और भेंट की गणना होती है। इस दौरान मंदिर प्रबंधन के अलावा पुलिस और बैंक प्रबंधन के लोग भी शामिल होते हैं। पूरी गणना सीसीटीवी कैमरों की नजर में होती है। इसके बाद पूरा पैसा और जेवर नियमानुसार बैंक में जमा कराया जाता है।
यह पैसा और जेवर मंदिर के निर्माण, ट्रस्ट से जुड़े कामों और मंदिर प्रबंधन की ओर से किए जाने वाले दान कार्यों में काम में लिया जाता है। एक बड़ा हिस्सा पूजा पाठ के लिए रखा जाता है। सांवलिया सेठ की महिला ऐसी है कि देश विदेश से हर साल लाखों भक्त आते हैं। कई बड़े व्यापारियों ने तो सांवलिया सेठ को अपने बिजनेस में पार्टनर तक बना रखा है।
Published on:
12 May 2024 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
