5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री के नजदीकी किस नेता को मिल गई न्यास अध्यक्ष की कुर्सी

नगर विकास न्यास चित्तौडग़ढ़ के अध्यक्ष पद पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश झंवर को मनोनीत किया गया है। झंवर के मनोनयन सम्बन्धी अधिसूचना गुरूवार को नगरीय विकास विभाग के संयुक्त शासन सचिव-द्वितीय मगनलाल योगी ने जारी की।
2 min read
Google source verification
chittorgarh

मंत्री के नजदीकी किस नेता को मिल गई न्यास अध्यक्ष की कुर्सी


चित्तौडग़ढ़.नगर विकास न्यास चित्तौडग़ढ़ के अध्यक्ष पद पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश झंवर को मनोनीत किया गया है। झंवर के मनोनयन सम्बन्धी अधिसूचना गुरूवार को नगरीय विकास विभाग के संयुक्त शासन सचिव-द्वितीय मगनलाल योगी ने जारी की। इसके अनुसार झंवर को तीन वर्ष के लिए न्यास अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।कार्यग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि मानी जाएगी। नवमनोनीत न्यास अध्यक्ष झंवर नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नजदीक माने जाते है। न्यास अध्यक्ष का पद १७ जनवरी को निर्मल काबरा के निधन के बाद रिक्त हुआ था। कुछ माह पहले ही राज्य सरकार ने जिला कलक्टर इन्द्रजीतसिंह को ही न्यास अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा था। झंवर इससे पहले २४ मई से २३ जून २००८ तक करीब एक माह चित्तौडग़ढ़ पालिकाध्यक्ष पद पर भी रहे थे।
........
कृपलानी के माने जाते नजदीक
झंवर नगरीय विकास मंत्री कृपलानी के भरोसमंद माने जाते है। झंवर भाजपा संगठन में भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। वे नगर अध्यक्ष के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद भी संभाल चुके है। झंवर की नियुक्ति में वर्तमान विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।
..............
विश्वास मत नहीं पाने से एक माह ही रह पाए पालिकाध्यक्ष
झंवर को २४ मई २००८ को चित्तौडग़ढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। झंवर को तत्कालीन अध्यक्ष महेश ईनाणी को हटाने के बाद कार्य संभाल रहे उपाध्यक्ष गोविन्द काबरा की जगह नियुक्त किया गया था। उन्हें एक माह में पार्षदों का विश्वास मत हासिल करना था,लेकिन ऐसा नहीं कर पाने पर उन्हें २३ जून २००८ को ही पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद कांग्रेस के रमेशनाथ योगी नगरपालिका अध्यक्ष चुने गए।
....................
सत्ता बदलने पर जा सकती कुर्सी
राज्य सरकार ने भले झंवर की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की है,लेकिन वर्तमान में उनके पास न्यास अध्यक्ष के रूप में सक्रिय कार्य करने के लिए एक माह सितम्बर का ही समय माना जा रहा है। इसके बाद अक्टूबर प्रथम सप्ताह से विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने की संभावना है। ऐसे में विकास से जुड़े बड़े निर्णय नहीं हो पाएंगे। चुनाव बाद सत्ता बदलने की स्थिति में झंवर की कुर्सी जा सकती है। राज्य में सामान्यतया सत्ता बदलते ही न्यास अध्यक्षों को हटाने की परम्परा चल रही है भले ही उनका कार्यकाल शेष हो।
........
झंवर समर्थकों में छाई खुशियां
न्यास अध्यक्ष पद पर झंवर की नियुक्ति की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया। झंवर के जयपुर होने पर कार्यकर्ताओं ने फोन कर उन्हें बधाईयां दी। समर्थकों ने मिठाईयां बांट व आतिशबाजी करके भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई। झंवर के नजदीक माने जाने वाले कार्यकर्ता निलेश बल्दवा के अनुसार वे २७ अगस्त को न्यास अध्यक्ष पद का दायित्व संभालेंगे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग