4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीदों के लिए आंखे नम, आतंकियों के लिए गुस्सा

पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को शनिवार को भी विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना व श्रद्धांजलि सभाओं के साथ आतंकियों व उनको संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी हुए।
4 min read
Google source verification
chittorgarh

आंतकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर चित्तौैडग़ढ़ में कलक्ट्रेट चौराहे पर टायर जलाकर प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता।




चित्तौडग़ढ़. पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को शनिवार को भी विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना व श्रद्धांजलि सभाओं के साथ आतंकियों व उनको संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी हुए। भाजपा पार्टी नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला मीडिया सह संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, जिला उपाध्यक्ष कर्नल सिंह राठौड़, नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, महामंत्री अनिल ईनाणी, सागर सोनी, नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विमला गट्टानी, लोकसभा मीडिया संयोजक सुधीर जैन, नगर उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट आदि ने कहा कि वीर शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग नई पुलिया चामठी खेड़ा चौराया पर जवानों को चामटी खेड़ा रोड निवासी व सेतु मार्ग व्यापारी संगठन द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी । नीलगर समाज सुधार संस्थान ने भी संस्थान अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक नीलगर के नेतृत्व में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। जय मां कालिका मित्र मण्डल के राहुलसिंह सोलंकी ने बताया कि मित्र मण्डल द्वारा कलेक्ट्री चौराहा पर व्यापार मण्डल के तत्वाधान में मानव श्रंृखला बनाकर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धाजंलि दी गई। धोबी समाज विकास समिति द्वारा भी श्रद्धांजलि दी गई। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेशकुमार मौड़ तथा मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ मेजर नटवरसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टॉफ व विद्यार्थियों ने श्रद्वा सुमन अर्पित किए। अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिलाध्यक्ष आरिफ कूका, आकाश शर्मा, महेंद्र शर्मा आदि ने भी पुलवामा हमले पर आक्रोश जताया। शहीद जवानों को टीम जीवनदाता चित्तौडग़ढ़ संस्था के सभी सदस्यों ने भी श्रद्धाजंलि अर्पित की। गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष कमल गुर्जर, संरक्षक भैरूलाल गुर्जर , राजु गुर्जर सरपंच सदस्य निकुम्भ, प्रहलाद सेती, जिला संयोजक युवा गुर्जर महासभा चित्तौडग़ढ़ जिला महामंत्री भगवानलाल गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष शंकरलाल खटाणा, जिला महामंत्री गौरीलाल गुर्जर आदि ने भी पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। वंदे मातरम फॉउंडेशन संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार छीपा ने बताया की कलक्ट्री चौराहा पर टीम वंदे मातरम के साथ छात्र छात्राओं ने केंडल मार्च निकलते हुए आक्रोश जताया। एसआईएस सिक्युरिटी चित्तौडग़ढ़ दुर्ग सीनियर सुपरवाईजर दीपक पालीवाल के नेतृत्व में शहीद हुए जवानों को दो मिनिट का मौन रखकर व मोमबत्ती जलाकर श्रृद्धांजली दी गई। राजस्थान ब्राम्हण महासभा के पदाधिकारियों एवं श्री चमत्कारी सांवलिया मंदिर मंडल सेंती के श्रद्वालुओं के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्वांजलि दी गई। राजस्थान ब्राम्हण महासभा जिला इकाई चित्तौडगढ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार मौड ने बताया कि महासभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चाष्टा, चमत्कारी सांवलिया मंदिर अध्यक्ष मदनलाल मौड, अमरकंठ उपाध्याय जिला युवा अध्यक्ष पवन तिवारी, नन्दकिशोर निर्झर, भगवतीदेवी भट्ट, योगेश शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी।श्रीसांवलिया ट्रैक्टर एजेंसी पर उद्यमी सत्यनारायण विजयवर्गीय के नेतृत्व में संस्थान के स्टाफ एवं ग्राहकों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा चित्तौडग़ढ़ के अधिकारियों , कर्मचारियों व अभिकर्ताओ ने शाखा प्रबंधक मनोज शाह के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
मसूद एवं इमरान को भिजवाओ चूडि़य़ा
जौहर क्षत्राणी संस्था और भारत रक्षा मंच की महिलाओं ने हाथों में चुडिया लेकर पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले जैश ए मोहम्मद पाकिस्तानी संगठन के सरगना अजहर मसूद एवंा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को चुडिया भिजवाने का आग्रह किया। निर्मला राठौड़ ने कहा कि हम शहीदों के बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने देंगे पाकिस्तान को इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए।
भारत का नक्शा बनाकर दी सलामी
जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कलक्ट्रेट पर भारत का नक्शा बनाकर शहीदों को सलामी दी गई। युवा नेता आदम पठान व नगर अध्यक्ष सिद्दीक खान ने बताया कि कलेक्ट्री चौराहे पर जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में कलेक्ट्री चौराहे पर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए गए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मोहसीन खान, नगर अध्यक्ष सिद्दीक खान, जिला महासचिव सद्दाम खान आदि मौजूद थे।
शिवसैनिकों ने दी शहीदो को श्रृंद्धाजंली
शिवसेना जिला व नगर इकाई द्वारा राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। शहीद परिवारो को संबंल प्रदान करने के लिए कार्रवाई की मांग की गई। दुकानें बन्द कराई गई। सुभाष चौक में शहीद हुए जवानो को दो मिनिट का मौन रखकर श्रृद्धांजली दी गई। लाल झण्डा ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष अयूब अली के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। सुभाष चौक पर भी श्रद्धांजलि दी गई।
पाकिस्तान का पुतला व झंडा जलाया
अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को सुभाष चौक में श्रद्धांजलि देकर पाकिस्तान का पुतला व झण्डा फूंका गया व घायल हुए जवानों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमृत माली, शिवसेना जिलाध्यक्ष गोपाल वेद, आरसीपी जिलाध्यक्ष घनश्याम साहू आदि मौजूद थे। जिला कारागृह में कारापाल डुले सिंह के निर्देशन में जेल स्टाफ, आरएसी, शहरी एवं बोर्डर होमगार्ड एवं समस्त बंदियों द्वारा शहीद जवानों के लिए दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला कांग्रेस सेवादल ने दी श्रद्धांजलि
आतंकी हमले के शहीदों को जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रताप सर्किल स्थित शहीद स्मारक पर दोपहर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव व पीसीसी सदस्य पीयूष त्रिवेदी के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहर कांग्रेस सेवादल के आबिद खान ने बताया कि इस अवसर पर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि समारोह में जिला संगठक सतीष शर्मा, शहर महिला सेवादल अध्यक्ष सना परवीन, जिला महिला सेवादल की लीला जटिया, जिला संगठन मंत्री कालू शर्मा, आदि मौजूद थे।
रेडीमेड एवं होजरी व्यापार संघ ने दी श्रद्धांजलि
शहीदों के सम्मान में शनिवार रेडीमेड एवं होजरी व्यापार संघ द्वारा भी अन्य संगठनो के साथ श्रद्वांजलि अर्पित की एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। इस मौके पर रेडीमेड एवं हौजरी व्यापार संघ के अध्यक्ष विनोद मलकानी , महासचिव प्रहलाद पटवा, संरक्षक सुनील जागेटिया, उपाध्यक्ष सत्यनारायण व्यास, महेश दादवानी, सचिव देवराज साहू, पवन मेडतवाल, रिषभ जैन, कोषाध्यक्ष टिकम कृपलानी आदि मौजूद रहे।
कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि
पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति चित्तौडगढ व झुलेलाल सिंधु युवा संगठन द्वारा पुलवामा में शहीद हुए सेनिकों की याद में शुक्रवार रात्रि नौ बजे प्रतापनगर स्थित सिंधु कम्यूनिटी हॉल से सिंधु सर्किल तक कैण्डल मार्च निकालकर उनकी शहादत को नमन किया गया।झुलेलाल युवा संगठन अध्यक्ष कमल चंचलानी ने बताया की मार्च के बाद सिंधु सर्किल पर समाजजनों द्वारा दो मिनट का मौन रख श्रद्वांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीचंद नेभनानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोधराज तनवानी, सचिव विजय मलकानी, कोषाध्यक्ष दानचंद खटवानी अदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग