13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chittorgarh: खाकी पर दाग; बदमाशों से जब्त मोबाइल गायब, 2 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Seized Mobile Tampering: चित्तौड़गढ़ ​जिले के बस्सी पुलिस थाने में जब्ती के सामान में हेराफेरी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इनामी बदमाशों से बरामद किए गए 4 मोबाइलों में से दो मोबाइल गायब कर उन्हें घर ले जाने के मामले का खुलासा होने पर अब पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

2 min read
Google source verification
बस्सी थाने में जब्त मोबाइल में हेराफेरी, पत्रिका फोटो

बस्सी थाने में जब्त मोबाइल में हेराफेरी, पत्रिका फोटो

Seized Mobile Tampering: चित्तौड़गढ़ ​जिले के बस्सी पुलिस थाने में जब्ती के सामान में हेराफेरी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इनामी बदमाशों से बरामद किए गए 4 मोबाइलों में से दो मोबाइल गायब कर उन्हें घर ले जाने के मामले का खुलासा होने पर अब पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सूत्रों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने बस्सी थाने के एक एएसआइ लालचंद और सिपाही लक्ष्मण को लाइन हाजिर कर दिया है।

एएनटीएफ ने पकड़े थे इनामी बदमाश

पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल की चित्तौड़गढ़ चौकी टीम ने बीते 4 अप्रेल को बस्सी थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की थी। टीम ने बिना नंबर की कार में सवार 10 हजार के इनामी अपराधी प्रहलाद गुर्जर और उसके साथी गिरधारी गुर्जर निवासी मायरा घाटा बिजयपुर को दबोचा था।

कार की तलाशी में पुलिस ने इनके कब्जे से एक 12 बोर बंदूक, 9 राउंड कारतूस, चार मोबाइल और कार जब्त की थी। नियमानुसार पकड़े गए आरोपियों और सामान को अग्रिम कार्रवाई के लिए बस्सी थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया था। बदमाशों से जब्त सामान में थाना स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत आलाधिकारियों तक पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने मामले को अनुशासनहीनता मानते हुए थाने के एएसआइ और एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी ​किए हैं।

दो दिन तक दबाए रखे मोबाइल, भूल का दिया हवाला

हैरानी की बात यह रही कि बस्सी थाने में जब्ती की कार्रवाई के दौरान चार में से केवल दो ही मोबाइल रिकॉर्ड में दर्शाए गए। शेष दो मोबाइल एक सिपाही अपने साथ घर ले गया। दो दिन तक जब्ती में मोबाइल शो नहीं होने पर जब मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया और छानबीन शुरू हुई तो हड़कंप मच गया।

सिपाही ने बाद में भूलवश मोबाइल घर ले जाने की दलील देते हुए उन्हें थाने में जमा करवाया लेकिन पुलिस महकमे ने इस अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया। बस्सी थानाधिकारी चम्पाराम ने बताया कि वह उस दिन छुट्टी पर था, वर्तमान में चारों मोबाइल जब्त कर मालखाने में जमा कर लिए गए हैं।

पूर्व में दर्ज मामलों में कार्रवाई

प्रदेश में पूर्व में भी कई पुलिस थानों में बदमाशों से जब्त सामान और नकदी में हेरफेर की शिकायतें सामने आई थी। जिस पर थाना प्रभारियों समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और सरकारी सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई भी पुलिस प्रशासन ने की।

राजस्थान के सिरोही जिले में बरलूट थाना पुलिस ने वर्ष 2021 में डोडा तस्कर को पकड़ने के बाद उससे 10 लाख रुपए की मोटी रकम लेकर उसे थाने से भगा दिया था। इस मामले में सिरोही पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एक्शन लेते हुये बरलूट थानाप्रभारी सीमा जाखड़ समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग