चिकित्सों का कहना है कि गलसुआ (मम्प्स) एक संक्रामक बीमारी है। सामान्य बोल चाल में इसे गलसुआ रोग कहा जाता है। यह पैरामिक्सो नामक वायरस के कारण होता है। यह वायरस नाक के स्राव और सलाइवा के माध्यम से फैलता है। असल में हवा में थूंक के कण छींक, नाक और गले से निकलने वाले संक्रामक एयरड्रोपलेट्स की वजह से एक से दूसरे व्यक्ति में इंफेक्शन होने से फैलता है। एहतियात के तौर पर मास्क लगाने, हाथों को सेनेटाइज करन, खांसते, छींकते समय मुंह पर रूमाल रखने ओर गुनगुना पानी पीने की सलाह दी।