4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शोभायात्रा में गूंजे सेन महाराज के जयकारे

सेन समाज के लोगों ने बुधवार को सेन महाराज की 719 वी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया एवं देर शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

शोभायात्रा में गूंजे सेन महाराज के जयकारे

चित्तौडग़ढ. सेन समाज के लोगों ने बुधवार को सेन महाराज की 719 वी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया एवं देर शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
सेन महाराज की 719 वी जयंती के अवसर पर सेन समाज के लोगों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पश्चात देर शाम सेन जी महाराज की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे दो अश्वों पर बालक बैठे थे उनके पिछे डीजे चल रहा था डीजे के पीछे समाज के युवा और महिलाएं नृत्य करते हुए चल रहे थे। एक बगी में सेन महाराज की प्रतिमा की झांकी सजाई गई। शोभायात्रा राणा सांगा बाजार स्थित द्वारिका धाम से प्रारंभ होकर किला रोड, गांधी चौक, मिठाई बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, अप्सरा टॉकीज होते हुए द्वारिका धाम पहुंची इस शोभायात्रा में सेन समाज के में पुरुषों महिलाओं के साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को युवाओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान की किया और शाम को वाहन रैली भी निकाली।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग