5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेशियों पर भी छाया होली का रंग

जिलेभरमें होली त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले में इस दौरान विदेशियों पर्यटकों ने भी होली के रंग का आनंद लिया। विदेशियों ने दुर्ग पर भ्रमण करने के बाद एक होटल में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया। इस दौरन विदेशी पर्यटक डीजे की धून भी खूब थिरके।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

विदेशियों पर भी छाया होली का रंग

चित्तौडग़ढ़. जिलेभरमें होली त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले में इस दौरान विदेशियों पर्यटकों ने भी होली के रंग का आनंद लिया। विदेशियों ने दुर्ग पर भ्रमण करने के बाद एक होटल में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया। इस दौरन विदेशी पर्यटक डीजे की धून भी खूब थिरके।
जिलेभर में रंगों का त्यौहार होली का त्योहार उमंग और धूमधाम से मनाया गया। बुधवार रात होली थड़ा, चन्दन चौक, सुभाष चौक, डाक बंगला रोड़, आदर्श कॉलोनी, सविता कॉलोनी सहित विभिन्न चौराहों और गली मोहल्लों में होलिका दहन हुआ। होली जलाने के पूर्व पूजा-अर्चना और परिक्रमा की गई फिर होलिका दहन किया बाद में प्रसाद वितरित किया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। गुरुवार सुबह से ही बच्चों युवकों की टोलियां रंगों से होली खेलने के लिए निकल पड़े और एक दूसरे के घर जाकर रंग डालकर रंगोत्सव का आनंद लिया।

पुलिस लाइन में भी खूब उड़ा गुलाल
पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों ने शुक्रवार को होली खेली। जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल, जिला कलक्टर शिवांगी स्र्वणकार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली। इस दौरान डीजे की धून पर नृत्य भी किया।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग