4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी भी ट्रेक से दूर कई ट्र्रेन, मुसाफिर परेशान

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के चित्तौडग़ढ़-शंभूपुरा के मध्य ट्रेक दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ गाडिय़ों को निरस्त व शॉर्ट टर्मिनेट करने का दौरा जारी है। अब भी कई ट्रेन नहीं चलने से यात्री परेशान हो रहे है
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

अभी भी ट्रेक से दूर कई ट्र्रेन, मुसाफिर परेशान


चित्तौडग़ढ़. पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के चित्तौडग़ढ़-शंभूपुरा के मध्य ट्रेक दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ गाडिय़ों को निरस्त व शॉर्ट टर्मिनेट करने का दौरा जारी है। अब भी कई ट्रेन नहीं चलने से यात्री परेशान हो रहे है। वहीं रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चंदेरिया के लिए बसें लगा रखी है लेकिन गलत सूचना के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे मंडल ने चंदेरिया से चित्तौड़ और चित्तौड़-चंदेरिया लाने-लेजाने के लिए बस चला रखी है। बसों पर एक बैनर लगा हुआ है जिस पर लिखा है अधिकृत रेल यात्रियों के लिए बस सेवा। दूसरी चित्तौडग़ढ़ रेलवे स्टेशन पर लगे सूचना पट्ट पर लिखा आरक्षित यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को गाड़ी संख्या १४८०२ इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी तथा गाड़ी संख्या ५९८१२ यमुनाब्रिज से रतलाम पैंसेजर १२ मार्च से १५ मार्च, गाड़ी संख्या ५९८११ रतलाम-यमुना ब्रिज पैंसेजर १३ मार्च से १७ मार्च तक, गाड़ीसंख्या १९३२८ उदयपुर-रतलाम एक्सप्रेस १३ मार्च से १७ मार्च तक, १९३२७ रतलाम-उदयपुर एक्सप्रेस १२ मार्च से १६ मार्च तक निरस्त रहेगी। मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी संख्या ५९६०५/५९६०६ चित्तौडग़ढ़-उदयपुर-चित्तौडग़ढ़ पैसेंजर १५ से १७ मार्च तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या ५९८३३ कोटा मन्दसौर पैसेंजर १४ से १६ मार्च तक निरस्त रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या ५९८३५ मन्दसौर-उदयपुर पैसेंजर १५ से १७ मार्च तक निरस्त रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग