4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंगत में आई वैशाख की गर्मी, छूट रहा पसीना

वैशाख माह शुरू हुए एक सप्ताह भी नहीं बीता लेकिन गर्मी के तेवर तीखे हो गए।वैशाख की गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। दोपहर के समय गर्मी की प्रचण्डता के चलते मुख्य बाजारों के साथ चौराहों पर भी सन्नाटा पसरने लगा है।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

रंगत में आई वैशाख की गर्मी, छूट रहा पसीना


चित्तौडग़ढ़. वैशाख माह शुरू हुए एक सप्ताह भी नहीं बीता लेकिन गर्मी के तेवर तीखे हो गए।
वैशाख की गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। दोपहर के समय गर्मी की प्रचण्डता के चलते मुख्य बाजारों के साथ चौराहों पर भी सन्नाटा पसरने लगा है। दोपहर १२ से ३ बजे तक के समय में तो लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलना पसंद कर रहे है। चित्तौडग़ढ़ का अधिकतम तापमान बुधवार को ४२ डिग्री से भी अधिक होते हुए ४२.६ डिग्री तक पहुंच गया।
न्यूनतम तापमान २३.४ डिग्री तक पहुंच जाने से रात के समय भी गर्मी का असर महसूस किया गया। तापमान में आई बढ़ोतरी का असर जनजीवन पर साफ दिखा। सूरज की किरणों में आई तेजी के चलते दोपहर में सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई।
गर्मी तेज होने के साथ बाजार में पंखे, कूलर, एयरकंडीशन आदि की मांग भी बढ़ गई है।
गर्मी से बचने के लिए बने नकाबपोश
जनजीवन पर भी बदले मौसम का असर दिखा। गर्मी से बचने के लिए लोग नकाबपोश बनकर ही घरों से निकल रहे है। राहगीर हो या दुपहिया वाहनों पर सवार लोग गर्मी से बचाव के लिए मुंह पर रूमाल, स्कॉर्फ आदि का उपयोग कर रहे है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग