
मां खून से सनी बेटी की चुन्नी लेकर पहुंची एसपी के पास, कुएं में मिली लाश
चित्तौडग़ढ़. मां पिछले कुछ दिनों से बेटी से बात नहीं होने के कारण किसी अनहोनी की आशंका में उसके घर जा पहुंची। वहां बेटी तो नहीं मिली लेकिन घर पर फैले खून व बेटी की खून से रंगी चुन्नी देख उसका दिल दहल उठा। नजारा देख बेटी की हत्या की आशंका हुई। मां खून ने सनी चुन्नी लेकर चित्तौडग़ढ़ में पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल के पास पहुंची तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक ने कपासन थाना प्रभारी को तुरन्त मौके पर जाकर मामले की पड़ताल के निर्देश दिए। जांच के बाद पता चला कि प्रार्थी बसंताकंवर की पुत्री पवनकंवर का शव हत्या के बाद उसके घर के कुएं में ही डाल दिया गया था।
एसपी से निर्देश मिलने के बाद कपासन थानाधिकारी बाबूलाल मय जाब्ता जितिया गांव में प्रार्थी की पुत्री पवन कंवर पत्नी लादूसिंह राठौड़ के घर पहुंचे। घर में पवनकंवर के नहीं मिलने पर पुलिस ने आसपास तलाशना शुरू किया तो घर के कुएं के अंदर ही उसकी लाश दिखाई दी। पुलिस को कुएं में मृतका का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। इससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद शव कुएं में डाल दिया गया। पुलिस ने मृतका का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। विशेष बात ये है कि पवनकंवर की मां ने दामाद लादूसिंह पर ही हत्या करने का शक जताया। हॉलाकि लादूसिंह गत २५ फरवरी से तलवारबाजी के आरोप में जेल में बंद है लेकिन प्रथम दृष्ट्या पड़ताल के बाद पुलिस का मानना है कि पवनकंवर की हत्या के बाद आरोपी ने मामले से ध्यान भटकाने के लिए चंदेरिया थाना क्षेत्र में तलवारबाजी की वारदात की। आरोपी गिरफ्तारी के बाद ऑम्र्स एक्ट में जेल में
बंद है।
......................
मां ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका की मां बसंतकंवर पत्नी मोड़सिंह राणावत निवासी कांकरवा ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री का विवाह जितिया निवासी लादूसिंह राठौड़ पुत्र हरिसिंह के साथ कराया। लादूसिंह के नीरुकंवर पत्नी कालूसिंह राजपूत निवासी मानखंड थाना मावली के साथ प्रेम प्रसंग होने से मानखंड निवासी अरविंदसिंह पुत्र कालूसिंह तथा उसी गांव का निवासी भूपतासिंह पुत्र लालसिंह ने षडयंत्र रच पवनकंवर के साथ मारपीट कर हत्या कर कुएं में लाश डाल दी।
............................
एक मां खून से सन्नी चुन्नी लेकर मेरे पास आई और बेटी की हत्या का शक जताया। कपासन पुलिस से तुरंत पड़ताल कराई तो घर के कुएं में ही शव मिल गया। मां ने पहले से जेल में बंद दामाद के खिलााफ ही हत्या के आरोप में रिपोर्ट दी है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
अनिल कयाल, पुलिस अधीक्षक, चित्तौडग़ढ़
Published on:
27 Feb 2019 11:24 pm
