4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदर्शनी में लोकी देखे किसान बोले इतनी लंबी लोकी

जिला स्तरीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी में किसानों द्वारा लगाई गई फल, सब्जी की स्टाल आकर्षण कर केंद्र रहा। कृषि विज्ञान केंद्र रिठोला चौराहा पर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) के तत्वावधान में आयोजित किसान मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों ने भाग लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

प्रदर्शनी में लोकी देखे किसान बोले इतनी लंबी लोकी


चित्तौडग़ढ़. जिला स्तरीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी में किसानों द्वारा लगाई गई फल, सब्जी की स्टाल आकर्षण कर केंद्र रहा। कृषि विज्ञान केंद्र रिठोला चौराहा पर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) के तत्वावधान में आयोजित किसान मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों ने भाग लिया। जिले से करीब २२ बसों में किसान यहां पहुंचे। मेले में लगभग ५० स्टोलों में खाद-बीज, दवाइयां, कृषि यंत्र की स्टाल जिसमें कृषकों ने स्वयं के स्तर पर मोटर साइकिल सीड ड्रिल, फल-फूल, सब्जी प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा वजनी हल्दी, लंबी लोकी आदि स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे।मेले में नाटक के माध्यम से किसानों को खेती संबंधी जानकरियां भी दी गई। मेले में मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी ने कृषि अधिकारियों को आह्वान किया कि गरीब व किसान के लिए कार्य करे, फसल बीमा योजना का लाभ उठाए, शत प्रतिशत बैंक खाते से जुड़े। उन्होंने कहा कि किसान की आमदनी दुगुनी करने का संकल्प पूरा हो रहा है।डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने भी विचार व्यक्त किए।आकाशवाणी कलाकारों ने शहीदों पर सांस्कृति कार्यक्रम एवं बेटी पढ़ाओ पर प्रस्तुति दी। उपनिदेशक कृषि आत्मा के दिनेशकुमार जागा ने अतिथियों का स्वागत आत्मा योजना की जानकारी दी। उपनिदेशक भूपेन्द्रसिंह राठौड़ ने कृषि विभाग की योजना की जानकारी दी। प्रदर्शनी विजेताओं व प्रगतिशील कृषकों को पुरस्कार दिया। पंचायत स्तर प उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकुमारी जैन को उत्कृष्ट कृषि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीएम चंद्रभानसिंह भाटी, भाजयुमो अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह, पार्षद सुधीर जैन, भूपालसागर प्रधान सोहनलाल भील, सहायक निदेशक शंकरलाल जाट,कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक एसके अग्रवाल, हेमराज मीणा, रमेश चाष्टा, पीके बोहरा, शीतल चंद्र वया, डॉ. रतनलाल सोलंकी, डॉ. सुरेश जीनगर, डॉ. जलवानिया मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग