5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार अफीम की गुणवत्ता अच्छी, किसानों को होगा फायदा

नमुना लेकर अफीम की गुणवत्ता की जांच की जाती है उसी आधार पर किसानों को अफीम का मुल्य दिया जाता है।
less than 1 minute read
Google source verification
 अफीम

इस बार अफीम की गुणवत्ता अच्छी, किसानों को होगा फायदा

चित्तौड़गढ़.
नारकोटिक्स विभाग के खण्ड प्रथम व द्वितीय में सोमवार को 573 किसानों की अफीम की तुलाई की गई। अफीम अधिकारियों ने बताया कि अफीम तुलाई से पहले से अफीम का नमुना लेकर अफीम की गुणवत्ता की जांच की जाती है उसी आधार पर किसानों को अफीम का मुल्य दिया जाता है। अब तक जिन किसानों की अफीम तौली गई उनकी गुणवत्ता अच्छी मिली है। जिसका किसानों को लाभ मिलेगा।

टॉप क्वालिटी सिर्फ एक किसान की
पिछले चार दिनों से नारकोटिक्स विभाग द्वारा अफीम की तुलाई की जा रही है। चित्तौडग़ढ़ मुख्यालय पर दो खंडों की अब तक लगभग अठारह सौ पचास किसानों की अफीम तौली जा चुकी है। लेकिन अभी तक मात्र एक किसान की अफीम सबसे टॉप क्वालिटी की निकली।

टेंट हिले तो किसान उठ भागे
रविवार रात को अचानक मौसम में बदलाव के साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में तेज हवाएं अंधड़ में बदल गईं। इसी दौरान नारकोटिक्स विभाग में अफीम का तौल कराने आए किसानों के लिए टेंट लगा रखे थे। किसान टेंट में बैठे हुए थे। तभी अंधड़ के चलते टेंट हिलने लगे तो किसान को उठकर टेंट से बाहर की ओर भागने लगे। टेंट के अंदर ही बिजली की व्यवस्था भी की गई। हालांकि की गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी कोई घटना नहीं आई।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग