4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोई देख न ले इसके लिए परिवादी को 40 किमी दूर चाय की थड़ी पर बुलाया, रुपए जेब में रखते ही आ टपकी एसीबी की टीम

चित्तौडग़ढ़. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद व चित्तौडग़ढ़ की टीम ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए भदेसर पंचायत समिति के कनिष्ठ सहायक को दस हजार रूपए की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

कोई देख न ले इसके लिए परिवादी को 40 किमी दूर चाय की थड़ी पर बुलाया, रुपए जेब में रखते ही आ टपकी एसीबी की टीम

-एसीबी राजसमंद व चित्तौड़ की संयुक्त कार्रवाई
चित्तौडग़ढ़. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद व चित्तौडग़ढ़ की टीम ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए भदेसर पंचायत समिति के कनिष्ठ सहायक को दस हजार रूपए की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजसमंद राजेश चौधरी ने बताया कि भदेसर तहसील के सोडावास गांव में रहने वाले गोवर्धनलाल पुत्र स्व. लादूलाल रेबारी ने २९ मार्च को प्रार्थना-पत्र पेश कर बताया कि प्रार्थी के पिता की वर्ष २०१७ में मृत्यु हो गई थी, जिनका श्रमिक कार्ड बना हुआ है। श्रम विभाग चित्तौडग़ढ़ से परिवादी के नाम दो लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत हुई है। इसमें से एक लाख रूपए करीब बीस-पच्चीस दिन पहले परिवादी को नकद दे दिए गए। शेष एक लाख रूपए की एफडी करवाने के लिए पंचायत समिति भदेसर का कनिष्ठ सहायक तीस हजार रूपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। ब्यूरो ने मांग का सत्यापन कराया तो कनिष्ठ सहायक २५ हजार रूपए लेने पर सहमत हुआ। इसके बाद १ अप्रेल २०१९ को परिवादी के निवेदन पर वह बीस हजार रूपए की घूस लेने पर सहमत हो गया। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौधरी के निर्देशन में ब्यूरो राजसमंद के पुलिस निरीक्षक दामोदर सिंह टीम सहित चित्तौडग़ढ़ पहुंचे और ब्यूरो चित्तौडग़ढ़ की टीम के सहयोग से जाल बिछाया। परिवादी ने आरोपी कनिष्ठ सहायक राशमी थानान्तर्गत जाडाणा गांव निवासी रूपशंकर (३२) पुत्र राजमल को जैसे ही दस हजार रूपए दिए, ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
चाय की थड़ी पर ली घूस
चौधरी ने बताया कि आरोपी ने जिला परिषद चित्तौडग़ढ़ के सामने स्थित चाय की थड़ी पर परिवादी से दस हजार रूपए पेंट की जेब में डाल दिए। ब्यूरो की टीम ने उसके कब्जे से यह राशि बरामद कर ली।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग