5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयन्ती पर आज करेंगे मेवाड़ गौरव वीर प्रताप को नमन

शक्ति एवं शौर्य के प्रतीक मेवाड़ वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंति पर गुरूवार को जिले में विभिन्न आयोजन होंगे। वाहन रैली निकालने सहित प्रताप सर्किल स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्पाजंलि दी जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

जयन्ती पर आज करेंगे मेवाड़ गौरव वीर प्रताप को नमन


चित्तौडग़ढ़. शक्ति एवं शौर्य के प्रतीक मेवाड़ वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंति पर गुरूवार को जिले में विभिन्न आयोजन होंगे। वाहन रैली निकालने सहित प्रताप सर्किल स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्पाजंलि दी जाएगी। प्रताप जयंति आयोजन तैयारी के लिए मेवाड़ क्षत्रिय सेना की बैठक बुधवार को जौहर भवन में संरक्षक दिग्विजयसिंह ओछडी व बलवीरसिंह बाबरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जयंति पर सुबह ८ बजे से वाहन रैली निकालने का निर्णय लिया गया। वाहन रैली गांधीनगर, कन्या महाविद्यालय, गोलप्याऊ, सुभाष चौक, कलक्ट्रेट चौराहा होते हुए महाराणा प्रताप सर्कल पहुचेंगी जहां महाराणा प्रताप की अश्वारूढ प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया जाएगा। इसके बाद अमर ज्योति पर शहीदों केा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद सभा में प्रताप के आदर्शो पर चलने एवं देशसेवा करने का संकल्प लिया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि राव युगप्रदीप सिंह व हर्षप्रदीपसिंह होगें।
पूर्व संध्या पर खेलकूद में दिखाया प्रतिभाओं ने दम
महाराणा प्रताप जयंति की पूर्व संध्या पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रताप क्लब की ओर से विभिन्न खेल स्र्पधाओं का आयोजन किया गया। इनके माध्यम से प्रतिभाओं ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें स्नेपशूटिंग सीनियर वर्ग में कर्तव्यराजसिंह राठौड़ व निखिलादित्य मेहता, जूनियर वर्ग में चन्द्रवीरसिंह व भानूप्रताप सिंह, तीरंदाजी में हेमेन्द्र सिंह व तुषार मीणा क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में युवराजसिंह शक्तावत व महेन्द्रप्रतापसिंह भाटी एवं जूनियर वर्ग में निखिलादित्य मेहता व भानूप्रतापसिंह चौहान क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग