5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग बेटी ने परिजनों पर लगाए ऐसे क्या गंभीर आरोप की पुलिस भी सन्न रह गई

मकान की दूसरी मंजिल पर ले जाकर पिता व सौतेली मां ने मारपीट की, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर बाल काट दिए। नाबालिग बेटी पर जुर्म यहीं तक नहीं थमा, बल्कि पिता ने गर्म चाकू से उसके हाथ को जगह-जगह से दाग दिया।मानवता को शर्मसार करने वाला ये प्रकरण चाइल्ड हेल्प लाइन के जरिए भीलवाड़ा के भीमगंज थाने पहुंचा और वहां से मंगलवार को चित्तौडग़ढ़ कोतवाली में पिता, दादी और सौतेली मां के खिलाफ मारपीट व पोक्सो में मामला दर्ज हुआ।
2 min read
Google source verification
chittorgarh

नाबालिग बेटी ने परिजनों पर लगाए ऐसे क्या गंभीर आरोप की पुलिस भी सन्न रह गई


बेटी का आरोप दादी ने बाल काटे, पिता ने गर्म चाकू से दाग की अश्लील हरकत,दादी, सौतेली मां व पिता के खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज
चित्तौडग़ढ़.मकान की दूसरी मंजिल पर ले जाकर पिता व सौतेली मां ने मारपीट की, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर बाल काट दिए। नाबालिग बेटी पर जुर्म यहीं तक नहीं थमा, बल्कि पिता ने गर्म चाकू से उसके हाथ को जगह-जगह से दाग दिया। मानवता को शर्मसार करने वाला ये प्रकरण चाइल्ड हेल्प लाइन के जरिए भीलवाड़ा के भीमगंज थाने पहुंचा और वहां से मंगलवार को चित्तौडग़ढ़ कोतवाली में पिता, दादी और सौतेली मां के खिलाफ मारपीट व पोक्सो में मामला दर्ज हुआ।
चाइल्ड हेल्प लाइन भीलवाड़ा की सदस्य नजमुन निशा के सहयोग से पीडि़ता के नाना व हेल्पलाइन सदस्य नाबालिग नातिन को भीलवाड़ा के भीमगंज थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में नाना ने बताया कि उसकी सोलह वर्षीय नातिन चित्तौडग़ढ़ में अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहती है। दोनों ही उसके साथ मारपीट करते हैं। पिता अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करता है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि कुछ दिन पहले पिता, सौतेली मां और दादी प्रार्थी की नातिन को चित्तौडग़ढ़ स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर ले गए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दादी ने हाथ पैर पकड़े और बाल काट दिए। पिता ने चाकू गर्म करके बेटी के हाथ को जगह-जगह से जला दिया। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। नाबालिग मौका पाकर पिता के मकान से भाग कर अपने नाना के पास भीलवाड़ा पहुंच गई और उन्हें आपबीती बताई। नाना चाइल्ड हेल्प लाइन भीलवाड़ा की सदस्य के सहयोग से नातिन को लेकर भीलवाड़ा के भीमगंज थाने पहुंचे। पुलिस ने वहां जीरो एफआईआर काटी, जिसमें लिखा है कि बालिका के दोनों हाथों पर चोट के निशान तथा दोनों पैर व पीठ पर नील जमी हुई थी और उसके सिर के बाल जगह-जगह से कटे हुए थे। घटना चित्तौडग़ढ़ के कोतवाली क्षेत्र में होने से यहां कोतवाली पुलिस को जीरो एफआईआर भेजी गई। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पिता, सौतेली मां व दादी के खिलाफ मारपीट व पोक्सो में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग