5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरएसएस ने विजयादशमी पर दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी पर शुक्रवार सुबह यहां गोराबादल स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ की तय गणवेश में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

चित्तौडग़ढ़ में आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में संबोधन देते संघ के चित्तौड़ प्रान्त प्रचार प्रमुख रमेश शुक्ला।



चित्तौडग़ढ़. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी पर शुक्रवार सुबह यहां गोराबादल स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ की तय गणवेश में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार के साथ शारीरिक व्यायाम एवं दंड प्रदर्शन भी किया। मुख्य वक्ता संघ के चित्तौड़ प्रान्त प्रचार प्रमुख रमेश शुक्ला ने राष्ट्रसेवा का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में संघ के स्वंयसेवकों पर अहम जिम्मेदारी है। उन्हें समाज में संस्कृति को सुरक्षित रखने के साथ राष्ट्रगौरव की भावना के साथ कार्य करना होगा। समाज की कमजोरियों को दूर कर उसे शक्तिशाली बनाना होगा। देश को विभिन्न तरह के संकटों से बचाने के लिए भी स्वयंसेवकों को जागरूक होने के साथ लोगों को जागरूक करने का दायित्व भी निभाना होगा। उन्होंने कहा कि आसुरी शक्तियों एवं राष्ट्रविरोधी शक्तियों के विरोध के लिए हिन्दू समाज को संगठित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिन्दू समाज को संगठित करने के कार्य में अनुशासित रूप से लगा हुआ है। कार्यक्रम में संघ के जिला संघचालक अनिरूद्ध सिंह भाटी एवं विभाग संघचालक हेमन्त जैन भी मंचासीन थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्वयंसेवक सुबह स्टेडियम में पहुंचे थे। गौरतलब है कि विजयादशमी के दिन ही नागपुर में वर्ष १९२५ में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की स्थापना की थी।
.............
स्वयंसेवक की गणवेश में शामिल हुए जनप्रतिनिधि
संघ के विजयादशमी आयोजन में भाजपा से जुड़े कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी भी स्वयंसेवक की गणवेश में शामिल हुए। इनमें विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, उप सभापति भरत जागेटिया, भाजपा बांसवाड़ा जिला प्रभारी इन्द्रमल सेठिया,भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी आदि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग