
रात में चला अंधड़, दिन में कभी खिली धूप, कभी छाए बादल
चित्तौडग़ढ़. जिले के मौसम निरन्तर बदल रह है। कभी अंधड़ व बौछारे गिर रही है तो कभी पसीना बहाने वाली तेज धूप खिल रही है।चित्तौड़ शहर सहित जिले में विभिन्न स्थानों पर शनिवार मध्यरात्रि बाद तेज धूल भरी हवाएं चली। अंधड़ चलने से कुछ जगह होर्डिग गिर गए व पार्को में पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा। रविवार दिन में कभी तेज धूप तो कभी काले बादल छा जाने का दौर चलता रहा। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से लोगों की विशेषकर जिनके परिवारों में विवाह समारोह हो रहे है उनकी मुश्किले बढ़ गई है। चित्तौडग़ढ़ में शनिवार रात एक बजे बाद धूल भरी तेज हवाएं चलने का दौर शुरू हुआ तो छतों पर सो रहे लोगों को कमरों में जाना पड़ा। अंधड़ चलने से शहर के भगतसिंह पार्क में कुछ पेड़ भी गिर गए। इससे पार्क में सुबह घूमने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के राणा सांगा बाजार आदि में भी कुछ दुकानों पर लगे बोर्ड गिर गए। तेज हवाएं चलने से बाजारों में लगा रखे बैनर आदि फटे गए या उनको नुकसान हुआ।
Published on:
12 May 2019 10:23 pm
