4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किस बात का विकास किया, बिना पानी की व्यवस्था बना दिए शौचालय

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस राज्य में पांच वर्ष फिर सत्ता में आने के दावे कर रही है। पार्टी हर स्तर पर भाजपा शासन को विफल तो बता रही है लेकिन कांग्रेस में खुलआम बढ़ती गुटबाजी उसकी संभावनाओं पर सवाल खड़े कर रही है।
4 min read
Google source verification
chittorgarh

चित्तौडगढ़़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष.मांगीलाल धाकड़

चित्तौडगढ़़. विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस राज्य में पांच वर्ष फिर सत्ता में आने के दावे कर रही है। पार्टी हर स्तर पर भाजपा शासन को विफल तो बता रही है लेकिन कांग्रेस में खुलआम बढ़ती गुटबाजी उसकी संभावनाओं पर सवाल खड़े कर रही है। जिले में वर्तमान में पांच में से एक भी सीट पर उसका विधायक नहीं है। पायलट व गहलोत गुट में बंटी कांग्रेस में एकता के दावे को परखना अभी बाकी है। पसंदीदा प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलने पर विरोध करने की बाते भी हो रही है। इन हालात में कांग्रेस किस विश्वास के आधार पर फिर प्रदेश की सत्ता पाने एवं जिले में चुनावी सफलता पाने का ख्वाब देख रही है इस बारे में पत्रिका ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ से विस्तृत बातचीत की। यहां पेश है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश।

सवाल- पांच वर्ष में आखिर आपने ऐसा क्या किया कि मतदाता भाजपा को छोड़ आपको राज में आने का अवसर दे।
जवाब- भाजपा के पांच वर्ष के शासन में समाज का हर वर्ग दुरूखी हुआ है। हम दु:खी वर्ग की आवाज बने है। किसानों की उपज के दाम इतने कम हो गए कि वे खेती करने से घबरा रहा है। हमने मनरेगा में सबको रोजगार दिया लेकिन अब लोग परेशान है। नोटबंदी से तो हर वर्ग परेशान हो गया और मेहनत कर कमाने वाले ही हालत भी खस्त हो गई।

सवाल- चित्तौडगढ़़ जिले के लिए पांच वर्ष में भाजपा शासन की सबसे बड़ी विफलता क्या मानते है।
जवाब- जिले में चिकित्सा क्षेत्र में तो स्थिति बदहाल हो गई। मेडिकल कॉलेज हमे मिला नहीं और हमारे पुराने महिला एवं बाल चिकित्सालय का करोड़ रुपए का भवन पांच वर्ष से बेकार पड़ा है लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।

सवाल- पिछले पांच वर्ष में जिले में रिकॉर्ड विकास कार्य कराने के भाजपा के दावों पर क्या कहेंंगे।
जवाब- किस बात का विकास किया। पांच वर्ष में एक नई फैक्ट्री जिले में नहीं लगी। कोई नई मॉर्बल इकार्ई नहीं आई। विकास के नाम पर केवल शौचालय बना दिए गए जो भी गुणवत्ता खराब होने एवं केवल ढांचा खड़ा कर देने से काम नहीं आ रहे है। शौचालय तो बना दिए लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं की।

सवाल- विधानसभा चुनाव के लिए इस बार किन मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएंगे।
जवाब: हम तो ये कहेंगे कि पांच वर्ष में हमारे काम और पांच वर्ष में इनके काम की तुलना करों। हमने हर वर्ग का विकास किया जबकि इन्होंने चंद लोगों के विकास को ही शायद सबका विकास मान लिया। विकास की ये तुलना ही हमारा चुनावी मुद्दा होगी।

सवाल- विधानसभा चुनाव के लिए जिले में प्रत्याशियों का चयन कब तक हो सकता है।
जवाब- प्रत्याशी चयन का काम पार्टी कर रही है। कुछ नाम एक तारीख तक तय हो सकते है तो कुछ नामों पर अंतिम समय तक फैसला हो सकता। हमारे यहां इतना भी विवाद नहीं है और भगवान ने चाहा तो सभी नाम जल्द तय हो जाएंगे।

सवाल- प्रत्याशी चयन के लिए आपने क्या पैमाने तय किए है।
जवाब- मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के साथ सर्वे शुरू हो गया। इसके अलावा भी पार्टी ने अपने स्तर पर कई सर्वे कराए। उपर वालों ने कई वर्गो के लोगों से भी फीडबैक लिया। दावेदारेां के साथ जाति समीकरणों की भी जानकारी ली। सभी पैमानों पर जो श्रेष्ठ होंगे उनको टिकट देंगे।

सवाल- बदलाव की बात तो बहुत होती है लेकिन उस पर अमल नहीं होता। पिछले चुनाव में आप सभी पांच सीटो पर हारे थे तो क्या इस बार प्रत्याशी बदले जाएंगे।
जवाब- चयन की प्रक्रिया चल रही है। जो जीतने लायक होंगे उनको ही टिकट मिलेगा जहां ऐसा नहीं होगा वहां प्रत्याशी बदला जाएगा। इसके लिए पार्टी में सर्वे कार्य भी चल रहा है।

सवाल- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कह रहे है कि प्रत्याशी चयन में युवाओं एवं महिलाओं को अधिक मौका मिलेगा। क्या चित्तौड़ जिले में भी ऐसा होगा।
जवाब- महिलाओं को मौका मिलना चाहिए। हमने भी अपनी तरफ से एक आध महिला का नाम भेजा है। टिकट देंगे तो अच्छा ही है। हमारे ज्यादातर टिकट के दावेदार युवा ही है।

सवाल- राजनीति में अपराधीकरण एवं दागी प्रत्याशी बढऩे के लिए कौन जिम्मेदार है।
जवाब-हमने कभी अपराधी की सिफारिश नहीं की एवं न ही कभी ऐसा किसी व्यक्ति का पक्ष लिया। जो अच्छा और साफ छवि वाला हो उसे ही टिकट मिले ये हम भी चाहते है।

सवाल- चुनाव में आप प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में से किसके नाम पर वोट मांगेंगे।
जवाब- दोनों हमेशा साथ रहेंगे। राहुल गांधी कह चुके है कि पायलट मोटरसाइकिल चलाएंगे और गहलोत मार्गदर्शन करेंगे। प्रदेश में चुनाव का काम ही सचिनजी संभालेंगे और दिल्ली में गहलोतजी काम करेंगे।

सवाल- कांग्रेस में पायलटए जोशी व गहलोत गुट के नाम पर जिस तरह खुले आम गुटबाजी हो रही उससे कितना नुकसान पहुंचेगा। जवाब- कोई ऐसी गुटबाजी नहीं है। पहले थी लेकिन अब एकता कर ली है। सभी एक साथ चल रहे है। संकल्प रैली में भी सब साथ दिखे।

सवाल- कांग्रेस के कुछ नेता खुलेआम जिले में पिछली बार जिनको प्रत्याशी बनाया था उनकी खिलाफत कर रहे है और बदलाव की मांग कर रहे है। ऐसा नहीं होने पर नुकसान की बात कहने वाले भी कम नहीं है।
जवाब-कोर्ई किसी व्यक्ति की खिलाफत कर सकता लेकिन कांग्रेस की खिलाफत कोई नहीं कर रहा है। पार्टी से टिकट की मांग करने का हक सभी का है लेकिन ऐसे लोग बाद में टिकट नहीं मिलने पर नुकसान पहुंचाएगे तो हम किसी को बक्शेंगे नहीं और पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई करेंगे।

सवाल- स्थानीयवाद भी बड़ा मुद्दा बन रहा है। बेंगू में पिछले प्रत्याशी को बाहरी बता अन्य दावेदार एकजुट हो रहे है। ऐसे में एकता कैसे रहेगी।
जवाब- मेरा भी मानना है कि प्रत्याशी स्थानीय ही होना चाहिए। हमने इसकी मांग भी कर रखी है। स्थानीय प्रत्याशी होने पर मतदाताओं को भी काफी सुविधा होती है। राहुल गांधी ने भी कहा है कि पैराशूट प्रत्याशी नहीं चलेंगे।

सवाल- भाजपा का दावा है कि वे इस बार चित्तौड़ और राजस्थान में हर पांच वर्ष में राज बदलने की परम्परा को तोड़ देंगी। आप क्या कहेंगे।
जवाब- बदलाव की परम्परा इस बार निश्चित ही कायम रहेगी। जो लोग कभी कांग्रेस की तारीफ नहीं करते थे वे भी अब कहने लगे है कि कब ये राज बदलेगा।

सवाल- विधानसभा चुनाव में सफलता पाने का आपको कितना विश्वास है।
जवाब- देखों यदि टिकट ढंग से दे दिए तो मैं दावे से कह सकता हूं कि पांचों सीटों पर हम चुनाव जीतेंगे। ये कितना भी दम लगा ले और चाहे प्रधानमंत्री भी आकर बैठ जाए लेकिन जीत हमारी होगी।

सवाल-राजनीति में स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे पत्रिका के चेंजमेकर अभियान का असर आप किस रूप में देखते है।
जवाब- हम भी चाहते ह्रै कि राजनीति में अच्छे लोग आने चाहिए। ईमानदारी से जनता की सेवा करें और दुर्भाग्य कम पैदा करें। ऐसे अभियानों का असर समाज पर आता है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग